OPPO Reno 16 5G फिर हुआ महंगा, कीमत में 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/oppo-reno16-5g-launched-in-india-price-specifications-features.jpg

OPPO Reno 16 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को अब इसके लिए ज्यादा कीमत देनी होगी। क्योंकि कंपनी ने फोन की प्राइस में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, OPPO Reno 16 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 6,000 रुपये बढ़ाई गई है। जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 7,000 रुपये महंगा हो गया है। नई कीमतें 22 अक्टूबर 2026 से लागू हैं। बता दें कि इससे पहले भी फोन की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है। आइए, आगे नई कीमत और खूबियां जानते हैं।

OPPO Reno 16 5G की नई कीमत

OPPO की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, Reno 16 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की पुरानी कीमत 66,999 रुपये थी। वहीं, अब इसकी कीमत 6,000 रुपये बढ़कर 72,999 रुपये हो गई है। फोन के 12GB रैम +256GB स्टोरेज वैरियंट को पहले 72,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। जबकि अब इसके लिए ग्राहकों को 7,000 रुपये ज्यादा यानी 79,999 रुपये देने होंगे। इस तरह दोनों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

नई कीमतें 22 अक्टूबर 2026 से लागू हैं। हालांकि, उपलब्ध प्राइस हाइक नोटिस में इस बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई गई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से कम्पोनेंट कॉस्ट बढ़ने से ये सिलसला जारी है और इसी के चलते एक बार फिर ये प्राइस हाइक हुआ है।

OPPO Reno 16 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno 16 5G में 6.32-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 16 5G फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16 5G में 6,700mAh की बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

क्या अब खरीदना सही रहेगा

OPPO Reno 16 5G में बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और तीन 50MP रियर कैमरे जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कीमत में दोबारा बढ़ोतरी होने के बाद इसका 12GB रैम वैरियंट 80,000 रुपये के करीब पहुंच गया है। ऐसे में दूसरे स्मार्टफोन के विकल्प भी देखे जा सकते हैं। आप realme, Lava, Tecno या OnePlus के कम कीमत वाले डिवाइस चेक कर सकते हैं। अगर आप Oppo Reno 16 ही लेना चाहते हैं तो प्राइस कम होने या ऑफर्स मिलने का वेट भी कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

See Full Specs

OPPO Reno16 5G Price
Rs. 66,999
Go To Store
See All Prices