Oppo Reno 16 5G ग्लोबल लॉन्च के करीब, BIS और TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/oppo-reno-16-series-colors-storage-features-before-launch.jpg

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को 25 मई को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले Oppo Reno 16 को कई इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द ग्लोबल लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत सहितकई ग्लोबल बाजारों में एंट्री कर सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Reno 16 का ग्लोबल वैरियंट BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर CPH2865 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग 15 मई की बताई जा रही है, जिससे लगता है कि फोन का भारत लॉन्च जल्द हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Reno 16 सीरीज के इंडिया लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

डिवाइस का यही मॉडल नंबर TUV SUD डेटाबेस पर भी दिखाई दिया है। लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 16 में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इस स्मार्टफोन को देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां इसका इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर ER59775/26 दर्ज किया गया है। वहीं, लगातार सामने आ रहे इन सर्टिफिकेशन से लगता है कि Oppo जल्द ही इस फोन को चीन के बाहर भी लॉन्च कर सकता है।

चीन के लिए कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro को 25 मई शाम 6 बजे लोकल समयानुसार लॉन्च किया जाएगा। इसी इवेंट में Oppo Pad 6 और Oppo Enco Air 5s को भी आएंगे। Oppo Reno 16 को Galaxy Purple, Heartbeat और Moonlight Is Dark कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB मॉडल शामिल हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.57-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

अब तक सामने आए लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से माना जा रहा है कि Oppo Reno 16 सीरीज जल्द ही भारत और UAE जैसे ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च हो सकती है। हालांकि अभी ब्रांड ने कंफर्म नहीं किया है, इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स पर आपको हर जानकारी मिलती रहेगी। यहां विजिट करते रहें।