OPPO ने पेश किए बेहद शानदार स्मार्टफोन Reno 3 और Reno 3 Pro, 26 दिसंबर को लेंगे मार्केट में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/12/OPPO-Reno-3-Pro.jpg

पिछले कई दिनों से OPPO की ‘रेनो सीरीज़’ को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। यह सीरीज़ आने वाली 26 दिसंबर को टेक मंच पर दस्तक देने वाली है और इसमें OPPO Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन शामिल रहेंगे। ये दोनों ही डिवाईस OPPO के 5G स्मार्टफोन होंगे। विभिन्न लीक्स में इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और फोटोज़ से लेकर कीमत भी सामने आ चुकी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है।

OPPO ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर ‘रेनो 3‘ सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस प्रोडक्ट पेज पर Reno 3 और Reno 3 Pro दोनों स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं। इस लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोंन की वास्तविक फोटोज़ मौजूद है। सीरीज़ के प्रोडक्ट पेज पर एक ओर जहां OPPO ने Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है वहीं लॉन्च से पहले ही Reno 3 Pro के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स का भी खुलासा हो गया है।

Oppo Reno 3 Pro

रेनो 3 प्रो की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन सीरीज़ का बड़ा फोन होगा जिसे पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। फोटो में दिखाया गया है कि यह पंच-होल डिसप्ले के उपरी बाईं कोने पर स्थित होगा। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो दाईं और बाईं ओर से बैक पैनल की तरफ मुड़ी हुई है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें फ्लैश लाईट भी मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में ‘Ultra Steady’ लिखा हुआ है।

कंपनी की वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro दो वेरिएंट्स में लिस्ट हुआ है। फोन के एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। ओपो ने खुलासा किया है कि Reno 3 Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro को Sunrise impression, Moon night black, Blue starry night और Misty white कलर में लिस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Oppo Reno 3 Pro का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का हो सकता है तथा फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं टेना लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में एंडरॉयड 10 के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro 5G के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3

OPPO Reno 3 स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करेगा तथा इस फोन में कर्व्ड डिसप्ले नहीं दी जाएगी। वेबसाइट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन भी 4,025 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। वहीं लीक के अनुसार Oppo Reno 3 में 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार OPPO Reno 3 स्मार्टफोन में 12 जीबी की अधिकतम रैम मैमोरी देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo Reno 3 5G को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Reno3 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।