
अगर आप एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इस समय Oppo Reno 3 Pro खरीदने का एक शानदार मौका आ गया है। Oppo ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फोन में कटौती की घोषणा की है। यह पहली बार नहीं है कि कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती की हो। रेनो 3 प्रो को को दो वेरिएंट में इस साल मार्च के महीने में पेश किया गया था। इसके बाद जुलाई में डिवाइस के 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की गई थी। इस बार कंपनी ने फोन के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। इसके अलावा फोन की कीमत में कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स द्वारा भी मिली है। आइए आगे जानते हैं फोन की नई कीमत क्या है।
नई कीमत
ओपो रेनो 3 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद फोन की कीमत 27,990 रुपए हो गई है। इसस पहले फोन 29,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, डिवाइस के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपए की कटौती की गई है। इस प्राइस कट के बाद फोन के हाई-एंड मॉडल की कीमत 29,990 रुपए हो गई है। इससे पहले हैंडसेट 32,990 रुपए में सेल किया जा रहा था।

ऑफर्स
कम कीमत के साथ फोन ऑफलाइन स्टोर्स के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी सेल किया जाएगा। ग्राहक रेनो 3 प्रो को बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% तक कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहक 12 से 31 अगस्त 2020 तक बजाज फिनसर्व के साथ 1333 रुपए की सबसे कम EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Exclusive : OPPO A6 अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 10,000 रुपये के करीब
दमदार कैमरा
OPPO Reno 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। इस फोन को कंपनी की ओर से 6 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 2 सेल्फी कैमरे हैं वहीं बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे की बात करें तो ओपो के इस फोन में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है जो एक डेफ्थ सेंसर है। Reno 3 Pro का सेल्फी कैमरा अल्ट्रा नाईट मोड से लैस है।
ओपो रेनो 3 प्रो के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। OPPO Reno 3 Pro का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है जिसमें एलईडी लाईट शामिल है। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे और 4,025mAh बैटरी के साथ Oppo K7 5G हुआ लॉन्च, जानें क्या है प्राइस
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी दी गई है। OPPO Reno 3 Pro को Auroral Blue, Midnight Black और Sky White कलर के तीन ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

















