
OPPO ने मार्च महीने में इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस OPPO Reno 3 Pro लॉन्च किया था। रेनो सीरीज़ में अभी तक जहां शार्क फ़िन देखी जाती थी वहीं रेनो 3 प्रो को ओपो ने डुअल पंच-होल के साथ बाजार में उतारा था। कंपनी की ओर से इस फोन को 8 जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया गया था। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ओपो ने रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है।
OPPO Reno 3 Pro की कीमत कंपनी की ओर से 2,000 रुपये कम कर दी गई है। अप्रैल महीने में देश में बढ़ी जीएसटी दर के बाद इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,990 रुपये हुई थी। वहीं अब ओपो द्वारा 2,000 रुपये का प्राइस कट किए जाने के बाद यह फोन 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

शानदार कैमरा
OPPO Reno 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। इस फोन को कंपनी की ओर से 6 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 2 सेल्फी कैमरे हैं वहीं बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे की बात करें तो ओपो के इस फोन में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है जो एक डेफ्थ सेंसर है। Reno 3 Pro का सेल्फी कैमरा अल्ट्रा नाईट मोड से लैस है।
ओपो रेनो 3 प्रो के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। OPPO Reno 3 Pro का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है जिसमें एलईडी लाईट शामिल है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी दी गई है। OPPO Reno 3 Pro को Auroral Blue, Midnight Black और Sky White कलर के तीन ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।










