OPPO ला रही है एक और नया 5G फोन Reno 5Z, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

OPPO ने पिछले साल सितंबर महीने में OPPO Reno 4Z स्मार्टफोन पेश किया था जिसने 8 जीबी रैम और मीडियाटेक डायमनसिटी 800यू चिपसेट के साथ एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न भी लाने की तैयारी कर रही है जिसे OPPO Reno 5Z नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। ओपो ने हालांकि अभी तक इस फोन की जानकारी नहीं दी है लेकिन लॉन्च से पहले ही ओपो रेनो 5ज़ेड अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हो गया है।

OPPO Reno 5Z को एफसीसी पर CPH2211 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में बताया गया है कि ओपो रेनो 5ज़ेड स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और कलरओएस वी11.1 पर काम करेगा। फोन का डायमेंशन 160.1×73.4×7.8एमएम और वज़न 175 ग्राम बताया गया है। वहीं लिस्टिंग में शेयर की गई फोटो से पता चला है कि रेनो 5ज़ेड ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर चौकोर शेप में दिया जाएगा।

ओपो रेनो 5ज़ेड को एफसीसी पर 4,310एमएएच की बैटरी से लैस दिखाया गया है जिसके साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की भी पुष्टि हुई है। सर्टिफिकेशन ने यह भी साफ कर दिया है कि OPPO Reno 5Z 5G फोन होगा और डुअल मोड 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च संबंधित डिटेल्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

OPPO Reno 4Z

 

ओपो रेनो 4ज़ेड की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ था जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्टेड 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करता है। मार्केट में इस फोन ने 8 जीबी रैम पर एंट्री ली थी जो मीडियाटेक डायमनसिटी 800यू चिपसेट पर रन करता है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

oppo-reno-5z-5g-fcc-listing-specs-leaked
oppo-reno-5

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 4ज़ेड 48मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दो अन्य 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। OPPO Reno 4Z 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here