OPPO Reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुए लिस्ट, देखें क्या होगा खास

Join Us icon

OPPO को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही फ्लैगशिप और पॉपुलर Oppo Reno 6 सीरीज को पेश कर सकती है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज को 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, अभी ऑफिशियल कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है। वहीं, हाल ही में मलयेशियन सर्टिफिकेशन साइट SIRIM पर ओप्पो रेनो 6 सीरीज के टॉप मॉडल Oppo Reno 6 Pro की झलक दिखी है, जिसके बाद कयास लगने लगे हैं कि जल्द ही इस धांसू मोबाइल को भारत और चीन समेत दुनियाभर के देशों में लॉन्च कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी ओपो रेनो 6 सीरीज के अंदर Reno 6, Reno 6 Pro और Reno 6 Pro Plus को लाया जाएगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले इस सीरीज के दो फोन रेनो 6 प्रो और रेनो 6 प्रो प्लस को सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी दी गई है।

TENAA लिस्टिंग

TENAA लिस्टिंग से सामने आया है कि इन दोनों ही डिवाइस में 6.55-इंच डिसप्ले होगा। वहीं, डिवाइस में Full HD+ पैनल के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके अलावा दोनों ही डिवाइस होल-पंच डिसप्ले से लैस होंगे जो कि फोन की स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO भी ला रहा है फोल्डेबल स्मार्टफोन, Moto Razar जैसा होगा डिजाइन, जानें खूबियां और कब होगा लॉन्च

oppo-reno-6-pro-plus

इसके अलावा फोन्स में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी होगी। इससे पहले की रिपोर्ट में बताया गया था कि Reno 6 सीरीज 65W वायर फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। वहीं, इस सीरीज के तीनों डिवाइस 30W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं। वहीं, लिस्टिंग में पता लगा है कि फोन एंडरॉयड 11-बेस्ड ColorOS 11.1 पर कार्य करेगा।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार Pro Plus मॉडल का साइज 160.8 x 72.5 x 7.99mm होगा। वहीं, रोनो 6 Pro मॉडल का साइज 160 x 73.1 x 7.6mm होगा। इसके अलावा Oppo Reno 6 Pro को हाल ही में मलयेशिया की सर्टिफिकेशन साइट SIRIM पर मॉडल नंबर CPH2247 के साथ देखा गया था। इसके अलावा चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने जानकारी दी है कि PEPM00 फोन Reno6 Pro होगा और PENM00 ही Reno6 Pro+ होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO K9 5G लॉन्च, इसमें है 64 MP कैमरा, 90Hz स्क्रीन और 65w चार्जर

स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 6 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माना जा रहा है कि Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर हो सकता है जो कि 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। ओपो अपने शानदार कैमरे के लिए जाना जाती है, ऐसे में माना जा रहा है कि ओपो में पावरफुल कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here