Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G के साथ ओपो ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च हुए ये ताकतवर फोन

Join Us icon

OPPO ने आज टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘रेनो 6’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी की ओर से एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 Pro+ नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ओपो ने ये तीनों डिवाईस फिलहाल अपनी होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च किए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में भी दस्तक देंगे। चलिए आगे जानते हैं सीरीज़ के Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro स्मार्टफोन की डिटेल

Oppo Reno 6 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 6 को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.3 पर पेश हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 900 चिपसेट पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी78 जीपीयू दिया गया है।

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां ओपो रेनो 6 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 12GB रैम वाला स्मार्टफोन लेने का है प्लान, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी

Oppo Reno 6 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 6 प्रो स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। यह मोबाइल फोन भी एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.3 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के ही डायमनसिटी 1200 चिपसेट पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी78 जीपीयू दिया गया है।

Oppo Reno 6 Reno 6 Pro Reno 6 Pro 5G Phone launched price specs

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 6 Pro में क्वॉड ट्रिपल रियर सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही B&W लेंस मौजूद है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां ओपो रेनो 6 प्रो भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro की कीमत

  • ओपो रेनो 6

8GB RAM + 128GB Storage = 2799 युआन ( तकरीबन 31,800 रुपये )
12GB RAM + 256GB Storage = 3199 युआन ( तकरीबन 36,400 रुपये )

  • ओपो रेनो 6 प्रो

8GB RAM + 128GB Storage = 3499 युआन ( तकरीबन 39,800 रुपये )
12GB RAM + 256GB Storage = 3799 युआन ( तकरीबन 43,200 रुपये )

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here