
OPPO ने इंडिया में Reno की शुरूआत करते हुए Reno स्टैंडर्ड और Reno 10x Zoom Edition Reno स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों ही फोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही बेहद ही शानदार डिजाईन पर बने हैं। फोन में मौजूद शार्क फिन पॉपअप सेल्फी इसे सबसे अलग बनाता है। इन दोनों शानदार डिवाईसेज़ के साथ ही कंपनी ने चीन में अपनी स्मार्टफोन श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए Reno Z स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पिछले हफ्ते यूरोप में दस्तक देने के बाद यह फोन चीन में मीडियाटेक के सबसे नए चिपसेट पर लॉन्च हुआ है।
डिजाईन
OPPO Reno Z इस सीरीज़ का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। इससे पहले हमें रेनो सीरीज़ के तहत पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन ही देखने को मिले थे। यह नया फोन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिससे उपरी ओर ‘वी’ शेप की छोटी नॉव दी गई है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जो स्क्रीन के नीचले हिस्से पर है।
फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाईं ओर वाल्यूम रॉकर मौजूद है। इसी तरह Oppo Reno Z के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno Z वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है। फोन में 1,080 X 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6.0 पर पेश हुआ है। यूरोपीय बाजार में जहां Oppo Reno Z क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था वहीं चीन में कंपनी ने इसे मीडियाटेक के हेलीयो पी90 चिपसेट पर पेश किया है। आपको बता दें Reno Z दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है जो इस चिपसेट से लैस है। हेलीयो पी90 मीडियाटेक का पहला चिपसेट है जो 12एनएम तकनीक पर बना है। यह भी पढ़ें : 12जीबी रैम पर भी लॉन्च होगा Xiaomi का पावरफुल फोन Redmi K20 Pro
कंपनी की ओर से चीन में इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी पावरवी जीएम 9446 जीपीयू दिया गया है।
Oppo Reno Z के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Oppo Reno Z में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Reno Z ओपो का डुअल सिम है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन की डिसप्ले पर ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Oppo Reno Z यूएसबी टाईपी-सी पोर्ट के साथ 4,035एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 20वॉट VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज सपोर्ट करता है। यूरोपियन बाजार में यह फोन 3,950एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था।
कीमत
OPPO ने Reno Z के दोनों ही वेरिएंट्स को चीनी बाजार में 2499 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो इंडियन करंसी अनुसार 25,200 रुपये के करीब है। यह फोन पर्पल, जेड ब्लैक, वाईट और कोरल ओरेंज कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं यूरोपीय बाजार में यह फोन 190 यूरो की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो इंडियन करंसी अनुसार 15,000 रुपये के करीब है। कंपनी की ओर से इस फोन को ओशियन ग्रीन और जेड ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।




















