OPPO Reno15C 5G हुआ 3,000 रुपये महंगा, जानें नई कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/OPPO-reno-15c.jpg

Oppo ने अपने मिड-रेंज के प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Reno 15C 5G की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इसके दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं, जो अब नई कीमतों के साथ बाजार में उपलब्ध होंगे। यह प्राइस अपडेट लागू होने के बाद इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा दाम देना होगा। नई कीमत आज से ऑफलाइन स्टोर्स पर लागू हो गई है साथ ही जल्द ही ऑनलाइन भी लागू होंगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कीमत में बदलाव के बाद Oppo Reno 15C 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये से बढ़ाकर 37,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके 12GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भी 37,999 रुपये से बढ़ाकर 40,999 रुपये कर दी गई है। इस पर भी 3,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

कंपनी ने फिलहाल कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह सप्लाई चेन लागत, हार्डवेयर कंपोनेंट्स की कीमतों में बदलाव या मार्केट कंडीशन के कारण हो सकता है।

Oppo Reno 15C 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.57-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए यह स्मार्टफोन Qualcomm के Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली यूसेज के दौरान स्मूद अनुभव दे सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। क्योंकि Oppo Reno 15C 5G में 7000mAh की दमदार बैटरी है। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Oppo Reno 15C 5G स्मार्टफोन में 50MP का अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का अतिरिक्त सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में AI Portrait Blur, 4K Ultra-Clear वीडियो रिकॉर्डिंग और Pure Tone टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जो फोटोग्राफी और वीडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।

कीमत बढ़ने के बाद भी Oppo Reno 15C 5G बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स के साथ अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि अब देखना होगा कि बाजार में इसे यूजर्स से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।