
OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपनी Reno 7 Series को उतार दिया है। नवंबर 2021 में यह स्मार्टफोन सीरीज़ ओपो की होम मार्केट चीन में लॉन्च हुई थी लेकिन आज इंडियन मार्केट में एंट्री के साथ ही ओपो रेनो 7 सीरीज़ ने ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री ले ली है। भारत में इस सीरीज़ के तहत Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno7 Pro 5G Phone लॉन्च किए हैं। इनमें से ओपो रेनो 7 5जी फोन को 28,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 17 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
OPPO Reno7 5G Specs
ओपो रेनो7 5जी फोन पंच-होल स्टाईल वाली डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की फुलएचडी+ स्क्रीन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली है जिसका साईज़ 6.43 इंच का है। OPPO Reno7 5G की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। सुरक्षा के लिए इसे कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।
OPPO Reno7 5G एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 12 पर पेश किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक 900 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी68 जीपीयू मौजूद है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह ओपो मोबाइल LPDDR4x RAM तथा UFS2.1 ROM तकनीक से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 7 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेल्फी सेंसर दिया गया है।
OPPO Reno7 5G फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इस ओपो फोन का डायमेंशन 156.8×72.1×7.59एमएम और वजन 185 ग्राम है। ओपो रेनो 7 5जी फोन को Stary Black और Startrails Blue कलर में खरीदा जा सकता है।






















