
OPPO कंपनी आने वाली 12 अप्रैल को इंडिया में अपनी OPPO F21 Pro Series लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज़ के तहत OPPO F21 Pro 5G और OPPO F21 Pro 4G मॉडल पेश किए जा सकते हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा खबर में सामने आया है कि भारत में लॉन्च होने वाला ओपो एफ21 प्रो 5जी फोन OPPO Reno7 Lite 5G का रिब्रांडिड वर्ज़न होगा। यह रेनो मोबाइल आने वाले दिनों यूरोप में लॉन्च होने वाला है।
OPPO Reno 7 4G फोन हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ था जिसे लेकर कहा गया था कि यह ओपो मोबाइल इंडिया में OPPO F21 Pro 4G बनकर आएगा। वहीं अब यूरोप में लॉन्च होने वाले OPPO Reno7 Lite 5G फोन को OPPO F21 Pro 5G का रि-ब्रांडिड मॉडल बताया जा रहा है। नए लीक में इस ओपो रेनो7 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स समेत कीमत की जानकारी भी सामने आ गई है जिसके बिनाह पर 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होने वाले ओपो एफ21 प्रो 5जी के रेट और स्पेक्स डिटेल्स का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
Oppo Reno7 Lite 5G Price
ओपो रेनो7 लाइट 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यूरोप में यह ओपो मोबाइल 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लीक के अनुसार यूरोप में इस ओपो फोन को 350 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। यहां बता दें कि बीते दिनों सामने आए लीक में ओपो एफ21 प्रो 5जी फोन का इंडिया प्राइस 25,990 रुपये बताया गया था।
Oppo Reno7 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
लीक के अनुसार ओपो रेनो7 लाइट 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 409पीपीआई और 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार फोन का डायमेंशन 159.9 x 73.2 x 7.5 और वजन 173 होगा। बताया जा रहा है कि यह रेनो फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च् होगा तथा कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस ओपो मोबाइल फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno7 Lite 5G मे ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर शामिल किए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो मोबाइल को 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगा।



















