Oppo ने दिखाया विश्व का पहला फोन जिसमें स्क्रीन के नीचे छुपा है कैमरा, देखें यह वीडियो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/06/Oppo-In-Screen-Camera.jpg

कैमरा में बड़ा पिक्सल भले ही किसी के पास हो लेकिन कैमरा तकनीक में इनोवेशन तो ओपो के पास ही देखने को मिलता है। पिछले साल कंपनी ने Oppo Find X को लॉन्च किया था। वहीं हाल में Oppo Reno को उतारा है जिसमें शार्कफिन स्टाइल में सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि कंपनी का इनोवेशन यहीं नहीं रुका और अब एक नए तरह का कैमरा पेश करने वाली है जो पूरी तरह से छुपा हुआ होगा और उपयोग के दौरान पॉप-अप होकर बाहर भी नहीं आएगा। कंपनी ने अपने पहले इन डिस्पले कैमरा का डेमो दिया है। ओपो ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंपनी ने अपना पहला इन स्क्रीन कैमरा फोन को दिखाया है।

इन स्क्रीन कैमरा को लेकर बहुत पहले से बातें चल रही थीं और Samsung व Xiaomi सहित कई कंपनियों ने इसका पेटेंट भी कराया है। परंतु ओपो ने इसे सबसे पहले दिखा दिया है। हालांकि यह अभी प्रोटो टाइप फोन है और इसे बाद में अधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। कब इस बारे में तो जानकारी नहीं है लेकिन कैमरा फंक्शन को कपंनी ने वीडियो में काफी अच्छे से दिखाया है। इसे भी पढे़ं: Xiaomi Redmi K20 Pro आ रहा है इंडिया, OnePlus 7 Pro से होगी सीधी टक्कर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कर्व्ड डिसप्ले वाला हैंडसेट है। उसमें जैसे ही कंपनी कैमरा औन करती है उपर में एक एनिमेशन रिंग बनता है और फिर फ्रंट कैमरा ऑन हो जाता है। हालांकि पूरी स्क्रीन देखने पर भी आपको कहीं भी केमरा नजर नहीं आएगा लेकिन जहां रिंग बना था वहां पर उंगली ले जाने पर कैमरा ढ़क जाता है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy M40 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, 11 जून को आएगा इंडिया

कंपनी ने वीडियो शेयर के साथ लिखा है ”वे लोग जो ​पूरी तरह से बेज़ल लेस फोन का अनुभव करना चाहते हैं वो हैरान होने के लिए तैयार हो जाएं।” वहीं नीचे लिखा है कि ”आप हमारी पहली अंडर डिसप्ले कैमरा तकनी का अनुभव कर रहे हैं।”

शेयर किए गए वीडियो में फोन का कैमरा तो सही से काम कर रहा था लेकिन अभी क्वालिटी के बारे में कोई ज्यादा बात नहीं कही जा सकती है। क्योंकि यह प्रोटोटाइप फोन है और इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च होने में काफी समय लगेगा और उस वक्त तक कैमरा फीचर्स में कई नए बदलाव देखने को सकते हैं।

जैसा हमने पहले ही जानकारी दी है कि ओपो ने फाइंड एक्स के साथ नए स्टाइल का कैमरा मॉड्यूल पेश किया था। वहीं इन स्क्रीन कैमरे की शुरुआत कंपनी फाइंड एक्स2 से कर सकती है।