
OPPO को लेकर पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है। चर्चा थी कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Oppo Reno Ace 2 नाम के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिसमें फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है। वहीं अब ओपो के वाइस प्रेजिडेंट ब्रायन शेन ने बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए साफ कर दिया है कि रेनो ऐस 2 अगले महीने यानि अप्रैल में लॉन्च कर दिया जाएगा।
OPPO Vice President Brian Shen ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए Oppo Reno Ace 2 के लॉन्च की जानकारी दी है। ब्रायन ने लिखा है कि अगले महीने यानि अप्रैल में रेनो सीरीज़ का यह नया डिवाईस रेनो ऐस 2 टेक बाजार में उतार दिया जाएगा। ब्रायन ने हालांकि फोन लॉन्च की डेट नहीं बताई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही Oppo Reno Ace 2 के पोस्टर व लॉन्च टीज़र को शेयर करना शुरू कर देगी।

गौरतलब है कि Oppo Reno Ace 2 पिछले साल लॉन्च हुए Reno Ace का अपग्रेड वर्ज़न होगा। रेनो ऐस उस वक्त दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो 65वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन में बैटरी को 25 मिनट में ही 75 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। वहीं अब ओपो रेनो ऐस 2 से भी यही उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाईस भी इसी चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। यहां आपको बता दें कि आज OPPO PDHM00 मॉडल नंबर वाला एक फोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है जो 65वॉट चार्जिंग से लैस है। इस फोन को रेनो ऐस 2 माना जा रहा है।
Oppo Reno Ace 2
पिछले हफ्ते प्रसिद्ध टिपस्टर स्लैशलीक ने ओपो रेनो ऐस 2 की फोटो को शेयर किया था। शेयर की गई फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे रेनो ऐस2 के रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। फोन में फोन को ब्लू कलर में दिखाया गया है। Oppo Reno Ace2 के बैक पैनल पर राउंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें चार कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही कैमरा सेटअप OnePlus 7T में देखने को मिला था। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा उसके दोनों ओर स्पीकर नज़र आया है।
OPPO Reno Ace
OPPO Reno Ace की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। ओपो अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है, जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाएगा। OPPO Reno Ace को एंडरॉयड 9 पाई से लैस है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno Ace में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाईड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno Ace में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। OPPO Reno Ace 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक से लैस है तथा इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















