OPPO-Vivo करेंगे अब इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर के साथ काम, चाइनीज डिस्ट्रीब्यूटर्स होंगे बाहर

Join Us icon
5g mobile vivo y35m launched check price specifications details

भारत में OPPO-Vivo सहित दूसरी चीनी कंपनियों को आए हुए लगभग 10 सालों से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अब तक वे भारत में भी चीनी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ ही काम कर रहे थे। अब 91मोबाइल्स को खबर मिली है इन कंपनियों ने अब भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बात-चीत शुरू दी है, ताकि जल्द ही इनकी नियुक्ति भी कर ली जाएगी।

हमें यह जानकारी राजस्थान के एक डिस्ट्रीब्यूटर से मिली है, जिन्होंने बताया कि OPPO-Vivo जैसी चाइनीज मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां नई डिस्ट्रीब्यूशन लाइन तैयार कर रही हैं और इसके लिए वे भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स से भी बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां नेशनल लेवल के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स से लेकर राज्य स्तर तक डिस्ट्रीब्यूटर्स तक से संपर्क कर रही हैं और जल्द ही इनकी नियुक्ति भी हो जाएगी।

OPPO A11K, A15, A15s, A53s, F19 Price Increased in India

उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए इन कंपनियों ने रेडिंगटन और इनग्राम जैसे बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात की है। हालांकि यह फाइनल हुआ है या नहीं, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

वहीं इस बारे में गुजरात के एक डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि OPPO और Vivo इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर को लेकर काफी गंभीरता से काम कर रहे हैं और अगले एक से दो महीनों में नया डिस्ट्रीब्यूशन चेन खड़ा कर लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि OPPO को लिए गुजरात के ही एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन का काम कर सकते हैं।

क्योंकि जरूरत पड़ी इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर की

गौरतलब है कि पिछले साल भारत सरकार द्वारा चीनी मोबाइल फोन निर्माताओं को यह दिशा-निर्देश दिया गया था कि भारत में बिजनेस करने के लिए उन्हें इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ काम करना होगा। इसके साथ ही मोबाइल निर्माण के लिए भारतीय वेंडर के साथ ही कंपनी की मैनेजमेंट टीम में भारतीय एग्जीक्यूटिव होना जरूरी होगा। यही वजह है कि OPPO और Vivo जैसे मोबाइल निर्माता अब इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश में हैं। अब तक इन कंपनियों के लिए चाइनीज कंपनियां ही भारत में डिस्ट्रीब्यूशन का काम कर रही थीं। परंतु अब इस साल के अंत तक इन्हें इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर्स की चेन तैयार करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here