8,000mAh बैटरी और दो 200MP कैमरे वाला OPPO का वाइड स्क्रीन फोन लीक, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/OPPO-Find-X10-Pro-Max-5G-screen.jpg

OPPO एक नए वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन की पेशकश कर सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, फोन के मौजूदा इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में MediaTek का नया Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन OPPO Reno X नाम से आ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में फाइंड एक्स 10 सीरीज के प्रो मॉडल से भी इसे जोड़ा गया था। हालांकि, कंपनी ने इस डिवाइस के नाम या फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Reno X के संभावित फीचर्स

Digital Chat Station की नई जानकारी के अनुसार, OPPO के इस फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ बैक पैनल पर दो 200MP कैमरे दिए जाने की बात सामने आई है। इनमें Samsung के ISOCELL HPE और ISOCELL HP5 सेंसर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, लीक में यह साफ़ नहीं किया गया है कि इनमें से कौन-सा सेंसर प्राइमरी कैमरे और टेलीफोटो कैमरे के तौर पर उपयोग होगा।

पूर्व रिपोर्ट में फोन के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे में 200MP सेंसर दिए जाने की बात कही गई थी। पेरिस्कोप कैमरा दूर की तस्वीरें लेने में मदद करता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन कैमरा के मामले में प्रीमियम सेगमेंट के यूजर्स को लुभा सकता है।

आगामी ओप्पो फोन की बैटरी को लेकर नए लीक में बड़ा बदलाव सामने आया है। पहले इसकी बैटरी क्षमता 7,000mAh बताई गई थी, लेकिन अब टिप्स्टर ने 8,000mAh तक की बैटरी होने की बात लिखी है। इसकी इतनी बड़ी बैटरी खास हो सकती है, क्योंकि फोन में 6.35 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

लीक के मुताबिक, इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और रिजॉल्यूशन 2560 × 1440 पिक्सल हो सकता है। हालांकि, यह जानकारी अभी इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप पर आधारित है। इसलिए लॉन्च के समय बैटरी क्षमता और डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशंस में बदलाव संभव हो सकता है।

कब हो सकता है लॉन्च

फोन का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, लीक में इसे OPPO Reno X नाम से पेश किए जाने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO इस फोन को चीन में OPPO Find N7 फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ 2027 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च कर सकता है।

अगर आप बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा वाले स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो OPPO के इस फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का वेट किया जा सकता है। हम आपको लगातार इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।