
OPPO Find N कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। हालांकि ओप्पो ने फिलहाल इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी Oppo अब अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ओप्पो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो दो नए फोल्डेबेल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है। इनमें से एक क्लैमशेल फ़ोल्ड डिज़ाइन और दूसरा किताब की तरह फ़ोल्ड होने वाले डिज़ाइन की तरह पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि यह सैमसंग के Galaxy Z Flip लाइनअप की तरह होगा जिसका कोडनेम Dragonfly है। ओप्पो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केटिंग नाम फ़िलहाल अब तक फ़ाइनल नहीं हुआ है।
OPPO के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि क्लैमशेल डिजाइन वाले फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ओप्पो अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की मोटाई कम करने के लिए नई हिंज स्ट्रैक्चर को अपना सकता है।
OPPO जल्द लॉन्च करेगा दो फोल्डेबल फोन
OPPO इन दिनों अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N के सक्सेसर पर काम कर रहा है। ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन Oppo Find N 2 के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। ओप्पो का अपकमिंग फोल्डेबल फोन मौजूदा मॉडल के वजन और थिकनेस के मुकाबले काफी ऑप्टिमाइज्ड होगा। ओप्पो दो अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इनमें से एक क्लैमशेल फोल्ड डिजाइन और रेगुलर फोल्डेबल फोन की तरह होगा। यह भी पढ़ें : OnePlus ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट टीवी, बड़ी डिस्प्ले के साथ घर पर मिलेगा थिएटर वाला मजा
इसके साथ ही OPPO को लेकर कहा जा रहा है कि वह हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि इस साल दूसरे हाफ में लॉन्च किए जाएंगे। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon और MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिए जाएंगे। हालांकि फिलहाल इन स्मार्टफोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही इन प्रीमिमय स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। ओप्पो के ये अपकमिंग स्मार्टफोन Find सीरीज और Reno सीरीज के स्मार्टफोन हो सकते हैं।





















