OPPO के नए डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन पेटेंट हुआ जारी, कुछ ऐसा होगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/Oppo-Foldable-.jpg

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने साल 2018 में एक पेटेंट को फाइल किया था, जिसे अब अप्रूवल मिला है। इस पेटेंट से डिजाइन का खुलासा हुआ है। पेटेंट में सामने आए डिजाइन से Nokia Communicator की याद आती है। उम्मीद की जा रही है कि ओप्पो नए फोन को बेजल लैस डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा।

अगर अभी फिलहाल मौजूदा ब्रांड्स की बात करें तो सभी में फोल्डेबल फोन को पेश करने की दौड़ लगी हुई है। उम्मीद की जा रही आने वाले समय में कंपनी अपने फोल्डेबल फोन्स को पेश करने की कोशिश करेगी। डिजाइन की बात करें तो डिवाइस फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आएगा जैसा कि लैपटॉप में देखने को मिलता था। अगर बात करें वॉल्यूम बटन और पावर बटन की प्लेसमेंट की ओर तो यह हैंडसेट के बॉटम में होंगे। यह फोल्ड होने पर फोन के राइट साइड में चला जाएगा। इसे भी पढ़ें: Oppo ला रहा एक खास फोन, साइड में होगा पॉप-अप कैमरा


तस्वीर में कैमरा पोजिशन के अलावा किसी ओर प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स और बाकि जानकारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, कंपनी इस डिवाइस को अपने किस सीरीज के अंदर पेश करती है यह भी देखना होगा।

हाल ही में एक ओप्पो के नए पेटेंट को देखा गया था। इस पेटेंट में सामने आई इमेज में पॉप अप कैमरा साइड में नजर आया था। इसके अलावा इस फोन की ओर जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को फाइंड एक्स सीरीज के अंदर पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Oppo Find X2 का खुलासा, बेहद एडवांस तकनीक के साथ जल्द होगा लॉन्च

बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि Oppo Find सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। खबर मिली थी कि Oppo Find X2 बेहद जल्द टेक मंच पर कदम रखने वाला है। Oppo Find X2 की जानकारी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये सामने आई थी।

Oppo के Vice President Brian Shen ने वेईबो पोस्ट के जरिये इस आगामी स्मार्टफोन को टीज़ किया था। बता दें कि ब्रायन शेन Oppo Global Marketing के President भी हैं। ब्रायन ने वेईबो पर नए साल की शुभकामना देते हुए ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा था। इस पोस्ट में ब्रायन ने #FindX2 का यूज़ किया है। जिसने साफ कर दिया है कि अब ओपो फाइंड सीरीज़ के नए फोन पर काम शुरू कर चुकी है और इसे ओपो फाइंड एक्स2 नाम के साथ ही टेक बाजार में लॉन्च किया जाएगा।