इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन

Join Us icon

साल 2025 आधा बीत चुका है और इसी के साथ जुलाई का महीना भी शुरू हो गया है। वो कहते हैं ना, ‘इंटरवल के बाद मूवी और भी मजेदार हो जाती है’। मोबाइल मार्केट के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। यह महीना कई पावरफुल फ्लैगशिप फोंस का गवाह बनने वाला है जिसकी जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।। इस महीने के पहले सप्ताह में ही Nothing, OPPO और Tecno जैसे ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nothing Phone (3)

लॉन्च डेट – 1 जुलाई

जुलाई की शुरुआत नथिंग ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन नथिंग फोन (3) से होगी। सुनने में आ रहा है कि इस मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। ब्रांड की पहचान ट्रांसपेरेंट लुक इस बार भी देखने को मिलेगा। चर्चा है कि इस बार नए नथिंग फोन में Glyph Matrix डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पावर बैकअप के लिए 100W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक वाली 5,150mAh बैटरी दी जा सकती है।

OPPO Reno 14

लॉन्च डेट – 3 जुलाई

ग्लोबल मार्केट के बाद अब रेनो14 सीरीज इंडियन में एंट्री ले रही है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर रन करता है। इस 5जी फोन में 6.59-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो Crystal Shield Glass से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP बैक कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 50MP Selfie कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 14 में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh दी गई है।

OPPO Reno 14 Pro

लॉन्च डेट – 3 जुलाई

ओपो रेनो 14 प्रो 3 जुलाई को इंडिया लॉन्च होगा। यह मोबाइल Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है जिसमें 12GB RAM मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है और तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसी तरह फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है।

oppo-reno-14-reno-14-pro-design-configurations-confirmed

Tecno Pova 7 Pro

लॉन्च डेट – 4 जुलाई

टेक्नो पोवा 7 प्रो 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन को MediaTek Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 6,000mAh Battery दी जा सकती है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED ​डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Pova 7 5G series india launch date 4 july confirmed

Tecno Pova 7

लॉन्च डेट – 4 जुलाई

टेक्नो पोवा 7 5जी फोन MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। इसे 4 जुलाई को पेश किया जाएगा जो 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इस फोन में भी 108MP Camera मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP Front दिया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे तगड़ी 7,000mAh Battery बैटरी के साथ लाया जा सकता है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45W Flash Charge तकनीक मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here