8 हजार से कम का स्मार्टफोन हो सकता है Tecno Spark Go 3! 16 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च

टेक्नो ने जून 2025 में सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल मार्केट में आते ही गॉसिप्स में छा गया था क्योंकि इसकी बैक लुक काफी हद तक iPhone 16 जैसी दिखती थी। वहीं अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर लेकर आ रही है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई के इसी महीने 16 जनवरी को Tecno Spark Go 3 इंडिया में लॉन्च होगा।
91मोबाइल्स को टेक्नो स्पार्क गो 3 इंडिया लॉन्च की जानकारी इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से प्राप्त हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मोबाइल आने वाली 16 जनवरी को भारतीय बाजार में अनाउंस किया जाएगा। यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसे 4G कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा। हमारा अनुमान है कि Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन 8 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
फिलहाल टेक्नो स्पार्क गो 3 से जुड़ी अधिक जानकारियां सामने नहीं आई है लेकिन सोर्स के हवाले से मिली डिटेल के अनुसार यह मोबाइल IP64 सर्टिफाइड होेगा। यह बहुत ज्यादा असरदार तो नहीं है लेकिन हल्की-फुल्की पानी की बौछारों से इसे सुरक्षित रख सकता है। बताते चलें कि बीते दिनों यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल और गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के अनुसार यह मोबाइल Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।
लिस्टिंग के मुताबिक इसका मोबाइल चिपसेट 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया जा सकता है। कंपनी इसे 4GB RAM पर लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग लो बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रील पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 280DPI स्क्रीन डेंसिटी मिल सकती है।
Tecno Spark Go 2 को इंडियन मार्केट में 4GB RAM + 64GB Storage पर लाया गया था जिसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये थी। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि शायद कंपनी Spark Go 3 को भी 7 या 8 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च कर सकती है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह पुराने वर्जन से कितना एडवांस या पावरफुल होगा, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
अगर टेक्नो स्पार्क गो 2 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में भी Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया था। यह मोबाइल 6.67-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है कि इतने सस्ते मोबाइल में 120हर्ट्ज़ की हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में तारीख के काबिल है। वहीं Spark Go 2 का iphone 16 जैसा लुक वैसे ही इसे दूसरे से अलग बना देता है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को कंपनी ने 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया है जिसके साथ 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। बताते चलें कि यह लो बजट फोन IR Blaster और FM Radio जैसे फीचर्स से भी लैस है।