7 हजार से कम का 50MP कैमरा और 8GB RAM की ताकत वाला फोन LAVA Shark 2 इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/lava-shark-2-launch.jpg

लावा ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि वह इंडिया में अपना लो बजट स्मार्टफोन LAVA Shark 2 लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस सस्ते मोबाइल को लॉन्च कर दिया है। लावा शार्क 2 7 हजार से कम का मोबाइल फोन है जो देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर ऑफलाइन मार्केट में उतारा है जो रिटेल स्टोर्स और मोबाइल की दुकान पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

LAVA Shark 2 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलेगी। कंपनी ने इस फोन को 4जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से भी लैस किया है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इस शार्क 2 को 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देगी। फिलहाल कंपनी ने फोन को 7 हजार से कम में बिक्री के लिए मुहैया करा दिया है जिसपर कंपनी Free Home Service भी दे रही है।

याद दिला दें कि इसी साल मई महीने में Lava Shark 5G फोन इंडिया में 7,999 रुपये में लॉन्च किया था। नया 4G फोन 5जी मॉडल ने सस्ता है। इस लावा शार्क 2 4जी फोन को Aurora Gold और Eclipse Gray कलर में खरीदा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया है यह मोबाइल अभी अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं बिकेगा। इसे ऑफलाइन मोबाइल की दुकान से ही खरीदा जा सकेगा।

LAVA Shark 2 की लुक iPhone 16 Pro Max जैसी है। इस लावा मोबाइल के बैक पैनल पर एप्पल आईफोन से इंस्पायर्ड स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक एलइडी फ्लैश लगाई गई है। यहां सेंसर प्लेसमेंट तो बिल्कुल ही आईफोन 16 प्रो मैक्स जैसी ही है लेकिन फ्लैश को कुछ अलग तरीके से प्लेस्ड किया गया है। इस सेटअप में 50MP AI कैमरा लिखा गया है।

लावा शार्क 2 ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर बनाया गया है। फोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसके चारों ओर हल्के बेजल्स मौजूद हैं। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं लेफ्ट फ्रेम पर सिम स्लॉट लगा है। मोबाइल के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम हेडफोन जैक मौजूद है।

LAVA Shark 2 स्मार्टफोन Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है। यह 12एनएम प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लावा का दावा है कि उसका नया फोन 375,000 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यह मोबाइल प्योर Android 15 पर लाया गया है जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया यह मोबाइल 4GB virtual RAM तकनीक से लैस है। लावा शार्क 2 4जी फोन 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस रेंज में इतनी हाई रिफ्रेश रेट मिलना फायदे का सौदा है। यह बेहतर स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए लावा शार्क 2 में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W चार्जिंग मिलती है। इस मोबाइल को IP54 रेटिंग प्राप्त है। लेटेस्ट Samsung Galaxy F07 सहित Moto G06 Power जैसे स्मार्टफोंस से Lava Shark 2 को सीधी टक्कर मिलेगी। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं।