8,999 रुपये में कौन-सा फोन है बेस्ट? Nokia C32 या Realme Narzo N53, देखें मोबाइल कंपेरिजन

Join Us icon

9 हजार के बजट में अगर कोई नया स्मार्टफोन खरीदना है तो इस महीने (मई) लॉन्च हुए Nokia C32 और Realme Narzo N53 आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। इन दोनों सस्ते मोबाइल फोंस का प्राइस 8,999 रुपये से शुरू होता है। आगे हमने नोकिया मोबाइल और रियलमी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है, जिसे पढ़कर आप समझ पाएंगे कौन-सा फोन कहां आगे निकलता है और कहां पीछे छूटता है।

प्राइस कंपेरिजन

  • Nokia C32 के बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 8,999 रुपये है। इस फोन का बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 9,499 रुपये है।
  • Realme Narzo N53 के बेस वेरिएंट में भी 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। वहीं बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसका प्राइस 10,999 रुपये है।

डिजाईन की तुलना

  • रियलमी नारज़ो एन53 के डिजाईन को कंपनी ने कैलिफोर्निया सनशाइन का नाम दिया है। इसकी थिकनेस सिर्फ 7.49एमएम है तथा 184 ग्राम है।
  • नोकिया सी32 की मोटाई 8.55एमएम और वजन 199.4ग्राम है।
  • ग्रिप और स्लीमनेस के मामले में Realme स्मार्टफोन नोकिया से बेहतर है लेकिन वहीं दूसरी ओर नोकिया सी32 को कंपनी ने IP52 प्रोटेक्शन दी है जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाती है।
  • इस बजट के फोन में यह प्रोटेक्शन बड़ी बात है और इस जगह पर Nokia मोबाइल रियलमी से काफी आगे निकल जाता है।

नोकिया सी32 और रियलमी नारज़ो एन53 का स्पेसिफिकेशन्स कंपेरिजन

स्क्रीन

Nokia C32 को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Phone under 9000 Nokia C32 and Nokia C22 price specifications comparison in hindi

Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह भी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 450निट्स ब्राइटनेस तथा 16.7एम कलर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।

डिस्प्ले के मामले में रियलमी नारज़ो एन53 नोकिया सी32 से आगे निकलता है। इसका स्क्रीन साईज़ भी बड़ा है तथा बेहतर रिफ्रेश रेट भी मिलती है।

प्रोसेसर

नोकिया सी32 मोबाइल 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Unisoc SC9863A आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह नोकिया फोन 2जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 4जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 6जीबी रैम की पावर देता है।

50MP Camera phone Nokia C32 launched with Nokia C22 check price features specifications

रियलमी नारज़ो एन53 1.82गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Unisoc T612 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। नारज़ो एन53 में भी वचुर्अल रैम मौजूद है लेकिन यह सिर्फ 6जीबी रैम मॉडल के साथ मिलकर काम करती है और फोन को 12जीबी रैम की पावर प्रदान करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • नोकिया सी32 को प्योर एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया है जिसपर किसी तरह की कोई एक्स्ट्रा यूआई लेयर नहीं मिलती है।
  • रियलमी नारज़ो एन53 को एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई पर पेश किया गया है।
  • नोकिया फोन में फालतू के ब्लोटवेयर नहीं दिए गए हैं। वहीं खास बात यह भी है कि सी32 में 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी जो फोन को अप-टू-डेट रखेगी।

कैमरा

Nokia C32 में भी फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नोकिया फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

nokia-c32

Realme Narzo N53 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 77° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एक 5पी लेंस है। इसके साथ 2एमपी सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए नोकिया सी32 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

realme-narzo-n53-battery

नारज़ो एन53 में भी 5,000एमएएच बैटरी मौजूद है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

बैटरी के मामले में Realme Narzo N53 स्मार्टफोन Nokia C32 को पीछे छोड़ता है।

कनेक्टिविटी

नोकिया और रियलमी दोनों के स्मार्टफोन डुअल सिम के साथ आते हैं जो 4जी एलटीई पर काम करते हैं। इसमें 3.5एमएम जैक, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। Narzo N53 में जहां ओटीजी सपोर्ट भी मिल जाता है वहीं Nokia C32 एफएम रेडियो का ऑप्शन भी मिल जाता है।

50 MP Camera phone Nokia C32 launched in india at rs 8999 price with jio plus benefit

नोकिया सी32 और रियलमी नारज़ो एन53 का कंपेरिजन कनक्लूजन

  • सीधे शब्दों में कहें तो इस बजट में सिर्फ Realme Narzo N53 ही नहीं बल्कि कोई भी अन्य फोन Nokia C32 को हरा नहीं पाएगा। इसका प्रीमियम डिजाईन ही इसकी सबसे सबसे बड़ी खूबी है।
  • प्रोसेसिंग, कैमरा और बैटरी के मामले में नारज़ो एन53 और नोकिया सी32 में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।
  • लेकिन जब बात चार्जिंग तकनीक की आती है तो यहां रियलमी नारज़ो एन53 स्मार्टफोन नोकिया सी32 से आगे निकल जाता है।
  • वहीं स्क्रीन के मामले में भी Narzo N53 मोबाइल फोन Nokia C32 को पीछे छोड़ देता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here