Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म, ये डिवाइस लेंगे एंट्री
कुछ महीनों से लगातार टेक मंच पर चर्चा में रही Google की आगामी सीरीज अब लॉन्च के लिए तैयार है। ब्रांड ने आखिरकार गूगल ने अपने सालाना हार्डवेयर इवेंट Made by Google 2025 की आधिकारिक लॉन्च डेट तय कर दी है। यह इवेंट अगले महीने 20 अगस्त को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होगा। जहां Google Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोंस सहित अन्य डिवाइस लॉन्च होंगे। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।
Made by Google 2025 इवेंट डिटेल्स
- गूगल का यह हार्डवेयर इवेंट आने वाले 20 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे (ET) शुरू होगा। इवेंट को दुनिया भर के दर्शक गूगल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
- इस इवेंट में Google Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold आ सकते हैं।
- अन्य डिवाइस में गूगल अपनी अगली स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 को भी पेश करेगा जो दो अलग-अलग साइज में आएगी और इसमें बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।
- बजट ग्राहकों के लिए गूगल Pixel Buds 2a भी लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ गूगल एक नया मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम भी दर्शा सकता है। जिसे Pixelsnap नाम से लाया जा सकता है।
Google Pixel event is official: August 20, just a few weeks before Apple. pic.twitter.com/DbyfMoo7MX
— Mark Gurman (@markgurman) July 16, 2025
Google Pixel 10 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
डिस्प्ले
Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले (2856×1280), Pixel 10 Pro XL में 6.8-इंच डिस्प्ले (2992×1344) मिलने की उम्मीद है। दोनों में 1Hz–120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट हो सकता है।
चिपसेट और रैम
Pixel 10 सीरीज में Google का नया Tensor G5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। जिसे TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। जबकि सभी मॉडल में 12GB RAM दी जा सकती है।
कैमरा
कैमरा सेटअप में भी इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें 50MP Samsung GN8 मेन कैमरा, 13MP Sony IMX712 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP जूम लेंस लगाया जा सकता है। जो पहली बार स्टैंडर्ड Pixel 10 में दिया जा सकता है। वहीं, जबकि Pro और XL रियर कैमरा में 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप लेंस (5x जूम) कैमरा लगाया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10 Pro में 4,870mAh बैटरी लगाई जा सकती है। जो 29W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जबकि Pixel 10 Pro XL में 5,200mAh बैटरी मिल सकती है जो 39W चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके अलावा सभी मॉडल्स में 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।