16GB तक RAM और Tensor G5 चिप के साथ Google Pixel 10 Pro Fold गीकबेंच पर स्पॉट

Join Us icon
Highlights

  • Google Pixel 10 सीरीज 20 अगस्त 2025 को पेश हो सकती है।
  • इस लाइनअप में Pixel 10, 10 Pro, 10 Pro XL और 10 Pro Fold आ सकते हैं।
  • Pixel 10 Pro Fold फोन IP68 रेटिंग के साथ पहला फोल्डेबल बन सकता है।

Google इस साल अगस्त में अपनी Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इसमें चार प्रमुख मॉडल्स Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। इन मोबाइल्स में से बुक स्टाइल फोल्ड फोन Google Pixel 10 Pro Fold फिलहाल बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट हुआ है। जिसमें प्रमुख खूबियों की जानकारी मिली है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold गीकबेंच लिस्टिंग

  • Google Pixel 10 Pro Fold को गीकबेंच लिस्टिंग में “rango” कोडनेम के साथ देखा गया है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है। जिसमें कोर कॉन्फिग्रेशन 2+5+1 का है और यह 2 कोर @ 2.25GHz, 5 कोर @ 3.05GHz और 1 पावरफुल कोर @ 3.78GHz के साथ सामने आया है।
  • इन डिटेल्स के अनुसार यह फोन गूगल के अगली जेनरेशन के Tensor G5 चिपसेट के साथ आएगा।
  • रैम के मामले में 16GB तक का सपोर्ट और ओएस Android 16 दिया जा सकता है।
  • बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Geekbench पर Pixel 10 Pro Fold ने सिंगल-कोर में 2,276 और मल्टी-कोर में 6,173 अंक प्राप्त किए हैं।
  • यह स्कोर पिछले Pixel 9 Pro Fold के मुकाबले कहीं ज्यादा है, जिसने 1,981 (सिंगल-कोर) और 4,783 (मल्टी-कोर) स्कोर हासिल किया था।
  • उम्मीद है कि लॉन्च के बाद सॉफ्टवेयर और चिपसेट ट्यूनिंग से ये स्कोर और बेहतर हो सकते हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold डिजाइन

Google Pixel 10 Pro Fold में एक नया हिंग मैकेनिज्म इस्तेमाल किया जा जा सकता सकता है, जो इसे ज्यादा पतला और मजबूत बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन पहले से ज्यादा स्लिम और हैंडल करने में आसान होगा। सबसे खास बात यह है कि यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जो IP68 रेटिंग के साथ आने की संभावना है। यानी यह पानी और धूल से भी पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है।

google-pixel-10-pro-fold-leaked-renders-leaked

कैमरा सेटअप 

डिजाइन लीक से पता चलता है कि Pixel 10 Pro Fold का लुक Pixel 9 Pro Fold से काफी मिलता-जुलता होगा। कैमरा सेटअप लगभग समान रहने की उम्मीद है जिसमें 50MP Sony GN8 प्राइमरी सेंसर, 12MP Samsung 3J1 टेलीफोटो लेंस और 12MP 3J1 अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है।

Google Pixel 10 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

Google के द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 20 अगस्त को आयोजित किया जा सकता है। अब देखना होगा कि ब्रांड की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here