पीएम किसान सम्मान निधि : जल्द जारी होगी 13वीं किश्त, ऑनलाइन पूरा करें KYC, ऐसे देखें लाभार्थियों की लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/12/PM-Kisan.jpg

सरकार ने हाल ही में पीएम किसान निधि योजना की 12वीं किश्त जारी की है। अब किसानों को इस योजना की 13वीं किश्त का इंतजार है। PM-KISAN योजना के तहत सभी किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। किसानों को हर चौथे महीने 2000 रुपये की किश्त दी जाती है। इस योजना के तहत देश के ऐसे किसान परिवार जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है वे इस योजना के पात्र हैं।

पीएम किसान निधि की 13वीं किश्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त के लाभार्थियों की लिस्ट 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच में रिलीज कर दी जाएगी। इस लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in में चेक किया जा सकता है। इसके बाद ही पीएम किसान निधी की राशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। हालांकि पीएम किसान निधि की अगली किश्त को लेकर सरकार की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं कि गई है।

पीएम किसान योजना 13वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन

इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के दो तरीक़े – एक ऑनलाइन और दूसरा ऑफ़लाइन हैं।

ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त की ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को अपने क्षेत्र के पटवारी या फिर पीएम किसान योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी के पास जाना होगा। इसके साथ ही किसान नज़दीक के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सभी ज़रूरी काग़ज़ साथ में लेकर जाना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2: होम वेबसाइट में ‘फार्मर कॉर्नर’ के अंदर ‘बेनिफिशयरी स्टेटस’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब आपको अपना रजिस्टर आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालना है।

स्टेप 4: अब आपको ‘गेट डेटा’ पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: अब आपको इंस्टॉलमेंट का स्टेटस दिखाई देगा।

ऐसे किसान जिन्होंने अपनी eKYC कंप्लीट नहीं किया है, उन्हें योजना की 13वीं किश्त नहीं मिलेगी।

PM Kisan योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, “पीएम किसान योजना में रजिस्टर किसानों के लिए eKYC करवाना आवश्यक है। ई-केवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर OPT के जरिये किया जा सकता है। या फिर किसान नजदीक के CSC सेंटर में जाकर बायोमैतट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : आपके लिए कौन सी सरकारी योजनाएं हैं बेस्ट, जानें स्टेप-बाई स्टेप

e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?

राशन कार्ड की कॉपी होगी ज़रूरी

पीएम किसान निधि की 13 किश्त के लिए राशन कार्ड बहुत ज़रूरी होगी। किसानों को तेरहवीं किश्त के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों का राशन कार्ड देना होगा। किसानों को राशन कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं बल्कि पीडीएफ़ कॉपी अपलोड करनी होगी। ऐसा करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। आपको राशन कार्ड की पीडीएफ फाइल बनानी होगी और वहां अपने राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी। यदि राशन कार्ड की फाइल अपलोड नहीं करेंगे तो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएँगे।