सिर्फ 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता पोको फोन POCO C31, Realme-Xiaomi को देगा टक्कर

Join Us icon

POCO ने आज भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन POCO C31 लॉन्च किया है। ‘सी’ सीरीज़ में जोड़ा गया यह नया मोबाइल फोन लो बजट में आया है जिसने सिर्फ 8,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। 4GB RAM, MediaTek Helio G35 चिपसेट और 5,000mAh Battery से लैस POCO C31 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आईये जानते हैं कम कीमत वाले नए पोको मोबाइल POCO C31 में क्या है खास

POCO C31 Specifications

पोको सी31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह लो बजट स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ इन-सेल एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन पी2आई नैनोकोटिंग टेक्नोलॉजी पर बना है जो इसे पानी की बौछारों और धूल मिट्टी से बचाने के साथ-साथ फोन के इंटरनल पार्ट्स को नमी व सिलन से भी दूर रखती है।

poco-c31-launched-in-india-know-feature-specs-price-sale-offer-discount

POCO C31 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले सस्ता हुआ देसी कंपनी का ये दमदार स्मार्टफोन, चाइनीज कंपनियों के उड़ेंगे परखच्चे

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो पोको सी32 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया हैं। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

poco-c31-launched-in-india-know-feature-specs-price-sale-offer-discount

POCO C31 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए पोको सी31 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

POCO C31 Price

पोको सी31 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में इस दोनों वेरिएंट्स को क्रमश 7,999 रुपये और 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पोको सी31 बाजार में Royal Blue और Shadow Gray कलर में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here