Exclusive: POCO C75 ग्लोबल वेरिएंट के रैम, स्टोरेज और कलर डिटेल का हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/poco-c75-geekbench-listing.jpg

कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखने के बाद, POCO C75 अपने ग्लोबल डेब्यू के करीब पहुंच गया है। पिछले महीने के आखिर में, फोन को गीकबेंच डाटाबेस पर भी देखा गया था। अब, 91मोबाइल्स को ग्लोबल एडिशन के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन के बारे में एक सूत्र से जानकारी मिली है। आइए आगे आपको POCO C75 ग्लोबल वेरिएंट के रैम, स्टोरेज और कलर डिटेल्स की जानकारी देते हैं।

POCO C75 के मेमोरी और कलर ऑप्शन

हमारे स्रोत ने हमें बताया कि POCO C75 निम्नलिखित ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है:

POCO C75 के बारे में अबतक सामने आई जानकारी

प्रोसेसर: गीकबेंच लिस्टिंग से, हमने पाया कि फोन एंट्री-ग्रेड मीडियाटेक हीलियो चिपसेट पर चल रहा है, जिसमें दो परफॉरमेंस कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज़ की टॉप क्लॉक स्पीड पर चल रहे हैं और छह एफिशिएंसी कोर 1.70 गीगाहर्ट्ज़ पर चल रहे हैं। इसका पुराने मॉडल POCO C65 की बात करें तो वह एक एंट्री-लेवल Helio G85 SoC पर चलता है। C75 को गीकबेंच पर C65 की तुलना में कम सिंगल-कोर स्कोर और अधिक मल्टी-कोर स्कोर मिला है।
सॉफ्टवेयर: यह Android 14-आधारित HyperOS के साथ शिप हो सकता है। POCO C65 में MIUI 14 (POCO वर्जन) है।

इसके अलावा ऐसी अफवाह है कि POCO C75, Redmi 14C का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। बाद वाले में Mediatek Helio G81 Ultra प्रोसेसर और HyperOS (Android 14) है। साथ ही इसमें 5,160mAh की बैटरी + 18W PD चार्जिंग सपोर्ट, 6.88-इंच HD+ 120Hz IPS LCD और 50MP+ 2MP+ 0.8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हम इन दोनों फोन को एक जैसा दिखाने वाले और ठोस सबूतों का इंतजार कर रहे हैं।

POCO C65 की स्पेसिफिकेशन्स

POCO C65 में 6.74-इंच HD+ 90Hz पैनल, 50MP+ 2MP+ 0.8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8+256GB तक मेमोरी कॉम्बिनेशन, Helio G85 चिप और Android 13 आउट ऑफ द बॉक्स (अपग्रेडेबल) है।