POCO C81x, C81, C85x 5G और M8 5G की कीमत में बढ़ोतरी, 1,000 रुपये तक महंगे हुए स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/poco-m8-5g-launched-in-india-price-features.jpg

POCO ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी किए गए प्राइस रिवीजन डॉक्यूमेंट के अनुसार, POCO C81x, POCO C81, POCO C85x 5G और POCO M8 5G की कीमतों में 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। यह नई कीमतें 11 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। बता दें कि बढ़ी हुई कीमतों के बाद इन स्मार्टफोंस की नई प्राइस अब रिटेल मार्केट में लागू होगी। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया दाम जानते हैं।

POCO C81x और POCO C81 की नई कीमत

POCO C81x के 3GB RAM+64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मॉडल पहले 10,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 11,999 रुपये हो गई है।

POCO C81 के 4GB RAM+64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़ाई गई है। इसकी पुरानी कीमत 11,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 12,999 रुपये हो गई है।

POCO C85x 5G की नई कीमत

POCO C85x 5G के दोनों वैरियंट की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके 4GB RAM+64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 12,999 रुपये थी, जो अब 1,000 रुपये बढ़कर 13,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज 14,999 रुपये में मिलेगा। इस मॉडल की लॉन्च कीमत 13,999 रुपये थी।

POCO M8 5G की नई कीमत

POCO M8 5G की कीमत में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 20,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 23,999 रुपये की गई है। इसके टॉप मॉडल 8GB RAM +256GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये हो गई है, जिसकी ओल्ड कीमत 24,999 रुपये थी।

POCO स्मार्टफोन की कीमत क्यों बढ़ी?

ब्रांड ने असल वजह तो नहीं बताई है, लेकिन स्मार्टफोन मार्केट में पिछले कुछ समय से कई कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। इसकी बड़ी वजह मेमोरी कंपोनेंट्स यानी DRAM और NAND स्टोरेज की बढ़ती लागत को माना जा रहा है। इसलिए बढ़ती फोन बनाने की कॉस्ट का असर बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

कीमत बढ़ने के बाद POCO के बजट स्मार्टफोंस पहले की तुलना में थोड़े महंगे हो गए हैं। अगर आपका बजट 10,000 से 25,000 रुपये के बीच है तो बाजार में मौजूद दूसरे ब्रांड्स के विकल्पों को भी देखना बेहतर रहेगा। हालांकि, POCO M8 5G अभी भी 5G कनेक्टिविटी, ज्यादा RAM और स्टोरेज विकल्पों के साथ बजट सेगमेंट में बढ़िया विकल्प माना जा सकता है। वहीं, POCO C81x और C81 जैसे मॉडल एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए हैं, जो बेसिक उपयोग वाला डिवाइस देख रहे हैं। यदि आने वाले समय में कीमत फिर बदलेगी तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।