
12 GB रैम, 64 MP मेन कैमरा और Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ Poco F4 5G स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो रहा है। इस फोन को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से काफी शोर हो रहा था। वहीं आज कंपनी इसे अधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च करने वाली है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह ग्लोबल लॉन्च है जिसकी शुरुआत भारत से हो रही है। आज शाम साढ़े पांच बजे इस फोन से पर्दा उठ जाएगा। जहां कंपनी कीमत से लेकर सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी देगी। हालांकि अब Poco F4 5G को लेकर कई लीक्स आए हैं जिनमें फोन के प्राइस से लेकर स्पेसिफिकेशन तक का खुलासा कर दिया गया है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन की सारी खूबियों के बारे में विस्तार है।
Poco F4 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Poco F4 को लेकर कहा जा रहा है कि यह शाओमी के Redmi K40S स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। Poco F4 स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB की UFS3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। अपकमिंग Poco F4 स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है।
पोको एफ4 5जी स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसका प्राइमरी कैमरा 4K@30fps और 1080p@120fps वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही 720p@960fps स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। पोको के इस स्मार्टफोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो कि वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। इस फ़ोन में 1080p पर 30 और 120 fps पर वीडियो रिकॉर्ड करता है।
Poco F4 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। पोको के इस फोन का डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग और USB-C 2.0 पोर्ट दिया जाएगा। Poco F4 स्मार्टफोन में Poco F3 की तरह ही क्वालकॉम का Snapdragon 870 SoC दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और Snapdragon 778G+ प्रोसेसर वाला सबसे पतला 5G फोन सिर्फ 1263 रुपये की EMI पर, डिटेल में जानें क्या है ऑफर
Poco F4 5G कीमत
Poco की F सीरीज़ यूज़र्स के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। अपकमिंग Poco F4 स्मार्टफोन का यूज़र्स काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। Poco F4 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफ़ोन भारत में क़रीब 35,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।























