
पोको ने ग्लोबल बाजार में अपनी पोको एफ7 सीरीज के तहत Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra स्मार्टफोन को पहले ही पेश कर दिया है। वहीं, अब भारत सहित अन्य बाजारों में बेस मॉडल Poco F7 लॉन्च होने की खबर है। दरअसल इसे लेकर लीक में बताया गया है कि डिवाइस इसी महीने लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे आपके सामने आई तारीखें और फोन में मिलने वाले प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल देते हैं।
Poco F7 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
- Poco F7 स्मार्टफोन को लेकर यह लीक स्मार्टप्रिक्स द्वारा सामने आया है।
- बताया गया है कि Poco F7 स्मार्टफोन इसी महीने 17 जून से 19 जून के बीच ग्लोबल लॉन्च हो सकता है।
- फोन के इंडिया लॉन्च के बारे में कहा गया है कि यह भी इन तीनों तारीखों में से किसी दिन हो सकता है।
- बता दे कि फिलहाल सटीक लॉन्च डेट पता नहीं चली है, लेकिन अगर यह लीक जानकारी सटीक साबित होती है तो ब्रांड द्वारा कुछ दिनों में टीजर सामने आ सकते हैं।

Poco F7 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: आगामी Poco F7 में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिलने की बात लीक में बताई गई है। यह शानदार विजुअल अनुभव प्रदान कर सकता है। फोन में मेटल फ्रेम मिलने की उम्मीद है। जो प्रीमियम लग सकता है।
- चिपसेट: Poco F7 डिवाइस में परफॉरमेंस के लिए दमदार क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज और रैम: ग्राहकों को 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। जिससे भरपूर स्पेस और स्पीड का कॉम्बो मिलेगा।
- कैमरा: कैमरा की बात करें तो Poco F7 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। वहीं, बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस वाला डुअल रियर सेटअप शामिल किया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: Poco F7 के ग्लोबल वर्जन में 6,550mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जबकि इंडियन मॉडल में 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। दोनों मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।
- ओएस और अन्य: डिवाइस बॉक्स से बाहर Android 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ रन कर सकता है। इसमें अन्य फीचर्स के रूप में IR ब्लास्टर और धूल और पानी से बचाव वाली IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती है।









