POCO F7 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, देखें नया टीजर और खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • POCO F7 आने वाले 24 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
  • इसमें 6.83-इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है। 
  • यह बड़ी 7550mAh की बैटरी के साथ पेश हो सकता है।

पोको ने आखिरकार अपने एफ7 सीरीज के बेस मॉडल POCO F7 को इंडिया में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह मोबाइल आने वाले 24 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। ब्रांड ने नए टीजर में फोन की लॉन्च डेट के साथ कुछ खूबियां भी बताई हैं। इसके साथ ही डिजाइन की झलक भी देखने को मिली है। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख, समय और डिवाइस में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

POCO F7 इंडिया लॉन्च डेट

  • ब्रॉड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टीजर जारी करते हुए POCO F7 की लॉन्च डेट शेयर की है।
  • आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि नया मोबाइल 24 जून को भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • लॉन्च के बाद फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर होने की पुष्टि भी हो गई है।
  • ब्रांड ने नए टीजर में असली पावर के साथ डिवाइस को टीज किया है। इमेज में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फोन को दर्शा रहे हैं।

POCO F7 डिजाइन

POCO F7 स्मार्टफोन टीजर में ब्लैक और सिल्वर कलर में नजर आया है। जिसमें खास डुअल-टोन फिनिश दिया गया है। फोन में रियर साइड पर दो कैमरों के साथ ओवल शेप कैमरा मॉड्यूल है। इसके साथ फ्लैट साइड्स, राउंड कार्नर नजर आ रहा है। नीचे की तरफ पोको ब्रांडिंग दी गई है। कुल मिलाकर डिवाइस पहले से काफी अलग और आकर्षक लग रहा है।

POCO F7 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: POCO F7 में आपको 6.83-इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1280 पिक्सल हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3200 निट्स ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: आगामी POCO F7 फोन में Snapdragon 8s Gen 4 SoC दिया जा सकता है, जो कि POCO F6 में इस्तेमाल हुए Snapdragon 8s Gen 3 का अपग्रेड वर्जन होगा। यह नया चिपसेट Cortex X4 कोर पर आधारित है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.21GHz बताई गई है।
  • मेमोरी: परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज (ROM) दी जा सकती है।
  • कैमरा: फोन में बैक पैनल पर 50MP का Sony IMX882 मेन सेंसर मिलने की बात सामने आई है। जिसमें OIS, f/1.5 अपर्चर और 1.6μm पिक्सल साइज हो सकता है। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: बताया गया है कि ग्लोबल मॉडल में 6500mAh की बैटरी होगी। जबकि भारतीय में बड़ी 7550mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 90W HyperCharge सपोर्ट के साथ आएगी।
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2 के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • अन्य फीचर्स: डिवाइस में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 7 का सपोर्ट भी मिल सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here