POCO F7 स्मार्टफोन अगले महीने ले सकता है एंट्री, जानें कैसे मिल सकते हैं फीचर्स

Join Us icon

पिछले महीने ग्लोबल बाजारों में POCO F7 Pro और F7 Ultra जैसे दो मॉडल्स लॉन्च हुए थे। इनमें से Ultra सीरिज का एक नया मॉडल है। जिसे POCO F6 Pro के सक्सेसर के रूप में लाया गया था। वहीं, सामने आई खबरों की मानें तो कंपनी इन दिनों वेनिला POCO F7 पर भी काम कर रही है। इसे लेकर लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया गया है। चलिए आगामी पोको एफ7 से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

POCO F7 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

टिप्सटर योगेश बरार ने एक्स पर बताया है कि, POCO F7 मई अंत तक लॉन्च हो सकता है। ज्ञात हो कि, POCO F6 भी पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था। हालांकि टिप्सटर योगेश द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन POCO F7 को Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांड बताया जा रहा है, जिसे आज यानी 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

POCO F7 की डिटेल्स (संभावित)

POCO F7 जल्दी ही मार्केट में आ सकता है, क्योंकि इसे इंडिया में लॉन्च करने के लिए BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। इसका मॉडल नंबर 25053PC47I है। ऐसा मन जा रहा है कि, यह वास्तव में रेडमी टर्बो 4 प्रो का रीब्रांड हो सकता है।

डिस्प्ले: POCO F7 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें सेल्फी लेने के लिए सामने की ओर एक पंच-होल स्टाइल में कमरा डिजाइन दिया जा सकता है।

प्रोसेसर: यह आगामी डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। जिसे एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा जा सकता है।

कैमरा: नए मोबाइल में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस वाला डुअल कैमरा लगाया जा सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,550mAh की बड़ी बैटरी के साथ एंट्री ले सकता है। अगर इसमें यह बैटरी मिलती है तो यह POCO F6 की 5,000mAh की बैटरी से काफी बड़ी होगी।

अन्य: इस मॉडल में Android 15 OS, IP68/IP69 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है।

बता दें, अब तक कि जानकारी में अब तक कीमत से जुड़ा कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह POCO F6 के समान रेंज में लॉन्च हो सकता है। याद दिला दें कि POCO F6 को भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here