POCO F7 Pro, F7 Ultra अनबॉक्सिंग वीडियो, देखें लुक, डिजाइन और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/POCO-F7-Pro-POCO-F7-Ultra-unboxing-video-ahead-of-launch-know-details-1.jpg

POCO ग्लोबल मार्केट में POCO F7 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है इसमें आने वाले POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra की लॉन्च डेट आज ही कंफर्म हुई है। यह मोबाइल्स आने वाले 27 मार्च को ग्लोबल मार्किट में एंट्री लेंगे। हालांकि इनके बारे में काफी कुछ लीक में और ब्रांड द्वारा शेयर किया गया है, लेकिन लॉन्च से कुछ दिन पहले इनका अनबॉक्सिंग वीडियो YouTube पर लाइव हो गया है। जिसमें डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखे जा सकते हैं।

POCO F7 Pro, F7 Ultra डिजाइन और फीचर्स (अनबॉक्सिंग वीडियो)

POCO F7 Pro ब्लैक और सिल्वर कलर में लॉन्च होगा। वहीं, अल्ट्रा येलो और ब्लैक शेड में उपलब्ध होगा। जबकि दोनों ही फोन अन्य कलर्स में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। दोनों ही स्मार्टफोन में डुअल-टोन फिनिश और एंटीना मार्किंग मौजूद होगी। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर स्मार्टफोन के राइट साइड की ओर मौजूद होंगे।

F7 Pro और F7 Ultra दोनों के ग्लोबल मॉडल में कोई IR ब्लास्टर नहीं दिखाई देता है। सिम कार्ड ट्रे, USB टाइप C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन नीचे की तरफ देखी गई है। इसके अलावा बॉक्स में मौजूद जानकारी से सामने आया है कि F7 Pro 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। जबकि F7 Ultra में 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा।

POCO F7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले: पोको एफ7 प्रो स्मार्टफोन को 3200 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 526पीपीआई सपोर्ट हो सकता है।

प्रोसेसर: POCO F7 Pro को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड 15 के साथ HyperOS 2 मिलने की बात सामने आई है।

मेमोरी: पोको एफ7 प्रो को ग्लोबल मार्केट में 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 256जीबी व 512जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर तथा 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर हो सकता है।

बैटरी: POCO F7 Pro में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है।

POCO F7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

See Full Specs