
POCO F7 25 जून को इंडोनेशिया में दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है, जिसकी जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई Shopee लिस्टिंग से सामने आई है। चूंकि, POCO F6 भारत और ग्लोबल मार्केट में एक ही दिन लॉन्च हुआ था, इसलिए इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। यह तारीख पहले सामने आई अफवाहों से थोड़ी बाद की है। फिलहाल POCO India ने केवल बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड की पुष्टि की है, जबकि भारत में कीमत पहले ही लीक हो चुकी है और कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर्स भी सामने आए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। अगर आप एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड मिडरेंज फोन की तलाश में हैं, तो जानिए अब तक इससे जुड़ी सारी जानकारी:
POCO F7 बैटरी साइज, चार्जिंग स्पीड
- POCO F7 के Flipkart माइक्रोसाइट पर दिखाई दे रहा है कि, यह अपकमिंग POCO स्मार्टफोन, संभवतः POCO F7, 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 22.5W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा और इसकी बैटरी 7,550mAh की है, जो सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।
- इसमें मिल रही बैटरी अपने पिछले वैरियंट की 5,000mAh बैटरी से बड़ी है। हालांकि, वायर्ड चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बड़ी बैटरी कितनी तेजी से चार्ज होती है।
POCO F7 की भारत में कीमत, लॉन्च की उम्मीद
- अगर इंडोनेशिया मार्केट के लिए लीक हुई Shopee लिस्टिंग भरोसेमंद साबित होती है, तो यह उम्मीद कर सकते हैं कि, POCO F7 सीरीज भारत में 25 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी।
- भारत में टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, POCO F7 की शुरुआती कीमत लगभग ₹30,000 हो सकती है। यह कीमत देश में लॉन्च हुए POCO F6 के बेस वैरियंट के समान है।
वहीं, टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने खुलासा किया है कि, POCO F7 का ग्लोबल प्राइस 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट के लिए €500 (लगभग ₹50,000) से कम होगा। यह हैं वो स्पेसिफिकेशन जो अंभोरे और एक अन्य टिप्स्टर पारस गुगलानी ने साझा किए हैं।
POCO F7 के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन
- डिजाइन: अंभोरे द्वारा साझा किए गए रेंडर्स के अनुसार, POCO स्मार्टफोन ब्लैक, वाइट और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा। सिल्वर वैरियंट एक लिमिटेड एडिशन होगा, जिसमें खास डुअल-टोन फिनिश दिया गया है। रंग चाहे जो भी हो, सभी तीनों वैरियंटस में रियर साइड पर दो कैमरों के साथ एक आयताकार (oblong) कैमरा मॉड्यूल होगा। इसके अलावा फोन में फ्लैट साइड्स, गोल किनारे, सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल और समान बेजल्स दिए गए हैं। उनके अनुसार, इस फोन में ग्लास बैक, एल्युमिनियम फ्रेम और IP68 डस्ट वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग होगी। यह डिवाइस लगभग 8.2mm मोटा होगा और इसका वजन करीब 215.7 ग्राम हो सकता है (हालांकि बैटरी साइज के अनुसार थोड़ा फर्क हो सकता है)।
- प्रोसेसर: इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 SoC दिया जा सकता है, जो कि POCO F6 में इस्तेमाल हुए Snapdragon 8s Gen 3 का अपग्रेड वर्जन है। यह नया चिपसेट Cortex X4 कोर पर आधारित है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.21GHz है।
- मेमोरी: परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज (ROM) दी जा सकती है।
- डिस्प्ले: फ्रंट में आपको 6.83-इंच की AMOLED पैनल मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1280 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3200 निट्स ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट हो सकता है।
- कैमरा: फोन में बैक पैनल पर आपको 50MP का Sony IMX882 मेन सेंसर मिल सकता है, जिसमें OIS, f/1.5 अपर्चर और 1.6μm पिक्सल साइज हो सकता है। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया जा सकता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: कहा जा रहा है कि, ग्लोबल मॉडल में 6500mAh की बैटरी होगी, जबकि भारतीय में बड़ी 7550mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 90W HyperCharge सपोर्ट के साथ आएगी।
- सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2 के साथ लॉन्च होगा।
- अन्य फीचर्स: इसके अलावा, फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 7 का सपोर्ट भी मिल सकता है।
क्या आपको POCO F7 का इंतजार करना चाहिए?
अगर आप एक मिडरेंज फोन चाहते हैं जिसमें अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन जैसे कि 7,550mAh की बड़ी बैटरी, पावरफुल Snapdragon चिप, Wi-Fi 7 और POCO F6 की तुलना में बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस हो, तो इंतजार करना समझदारी होगी।










