लॉन्च से पहले ही Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, तस्वीरें और कीमत आई सामने

Poco अपनी F9 सीरीज के तहत दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट लीक में इनके रेंडर्स, स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, F9 Pro और F9 Ultra चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Poco F9 Pro के लीक स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, Poco F9 Pro में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1156×2510 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 185Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i मिलने की बात कही गई है।
परफॉरमेंस के लिए Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco F9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का मेन कैमरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Poco F9 Ultra के लीक स्पेसिफिकेशंस
Poco F9 Ultra इस सीरीज का ज्यादा प्रीमियम मॉडल हो सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिस पर 1200×2608 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 185Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इस स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन लगाया जा सकता है।
Poco F9 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।
कैमरा सेटअप में Ultra मॉडल काफी अलग हो सकता है। इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। यानी कैमरा के मामले में Ultra मॉडल खास तौर पर जूम फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस कर सकता है।
बैटरी के मामले में Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि F9 Ultra में 8,050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है। खास बात यह है कि Redmi K100 Pro और K100 Pro Max में क्रमशः 8,580mAh और 9,070mAh की बैटरी दी गई है। यानी Poco के ग्लोबल मॉडल्स में बैटरी साइज कम हो सकता है।
Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकते हैं। बिल्ड की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम और फाइबरग्लास-रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक बैक दिया जा सकता है। दोनों मॉडल IP69 रेटिंग के साथ आ सकते हैं, जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
लीक के मुताबिक, दोनों फोन में Bose स्पीकर्स मिल सकते हैं। वहीं, Poco F9 Ultra में खास LED रिंग भी दी जा सकती है, जो नोटिफिकेशन के लिए इस्तेमाल हो सकती है। इससे फोन का डिजाइन दूसरे Poco स्मार्टफोंस से अलग नजर आ सकता है।
Poco F9 Pro और F9 Ultra की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Poco F9 Pro की शुरुआती कीमत €799 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 88,013 रुपये और Poco F9 Ultra की कीमत €999 यानी करीब 1,10,034 रुपये होने का दावा किया गया है। हालांकि, अलग-अलग बाजार में प्राइस कम या ज़्यादा हो सकता है।
यदि यह लीक सही साबित होता है, तो Poco F9 Pro और F9 Ultra कंपनी के अब तक के सबसे दमदार स्मार्टफोंस में शामिल हो सकते हैं। यदि आप इन्हें लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।