Poco F9 Ultra और F9 Pro की बैटरी हुई लीक, 100W चार्जिंग के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

Poco की अपकमिंग F9 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसमें Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro नाम से दो डिवाइस आ सकते हैं। नए लीक में F9 Ultra और F9 Pro की बैटरी और चार्जिंग क्षमता बताई गई है। खास बात यह है कि Redmi के जिन मॉडल्स के रिब्रांड होने का अनुमान लगाया जा रहा है उनकी तुलना में Poco F9 सीरीज की बैटरी साइज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Poco F9 Ultra और F9 Pro की बैटरी लीक
लीक के मुताबिक, टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने HyperOS कोड में Poco F9 सीरीज से जुड़ी जानकारी देखी है। इसके अनुसार Poco F9 Ultra में 8,050mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
यदि इसकी तुलना करें तो चीन में लॉन्च हुए Redmi K100 Pro Max में 9,070mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Redmi K100 Pro में 8,580mAh साइज है। बताया जा रहा है कि आगामी Poco F9 Ultra और F9 Pro इनके रिब्रांड हो सकते हैं, लेकिन बैटरी साइज से लगता है कि फोंस में कम साइज वाली बैटरी दी जा सकती है।
बैटरी साइज में बदलाव के बावजूद चार्जिंग के मामले में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लीक के अनुसार Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro दोनों में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यानी बैटरी कम होने के बावजूद दोनों फोन को कम समय में चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है। उम्मीद है Poco मॉडल्स की बैटरी साइज में बदलाव किया जा सकता है। जबकि बाकी स्पेसिफिकेशंस Redmi मॉडल्स के समान हो सकते हैं।
Poco F9 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित
Poco F9 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं, F9 Pro में 6.59 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। दोनों स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही जा रही है। यदि यह स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो दोनों फोन का डिस्प्ले शानदार अनुभव दे सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Poco F9 Ultra और F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-series चिपसेट मिलने की उम्मीद है। दोनों मॉडल्स में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिए जाने की बात कही जा रही है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों Poco F9 सीरीज स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। रियर पैनल पर दोनों मॉडल्स में 200MP Samsung HP5 मेन कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, दोनों फोन के सेकेंडरी कैमरों में अंतर देखने को मिल सकता है।
Poco F9 Ultra में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। वहीं, Poco F9 Pro में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। जिसमें 2.5x ऑप्टिकल जूम मिलने की उम्मीद है।
बताते चलें कि Poco F9 Ultra और F9 Pro लगातार लीक में सामने आ रहे हैं। इससे लगता है कि इन स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। हालांकि, Poco ने अभी F9 सीरीज के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। हम आपको आगे भी जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।