इंडिया आ रहा पोको का 6,000mAh वाला धांसू फोन POCO M3, जानें कब होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/2-POCO-M3.jpg

चाइनीज कंपनी Xiaomi से अलग होने के बाद से पोको ने इंडिया में कम कीमत में अच्छे स्मार्टफोन्स लॉन्च कर बाजार में हंगामा मचा रखा है। टेक जगत के साथ ही फैन्स को भी पोको के नए फोन का इंतजार रहता है। इसी को देखते हुए इस साल भी कंपनी इंडियन मार्केट में अपने कई नए और खास फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी गई है। वहीं, काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए POCO M3 को इंडिया में लाने की प्लानिंग कर रही है। अब इस फोन के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन को लेकर जानकारी सामने आई है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि POCO M2 के अपग्रेेडेड वर्जन को फरवरी में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सटीक लॉन्च की तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें भारत में POCO M3 के आने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ समय पहले POCO M3 स्मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला था। सर्टिफिकेशन साइट पर फोन को M2010J19CI मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने लगाया Xiaomi पर प्रतिबंध, क्या डूबने लगा है कंपनी का नाम, क्या है आपकी राय ?

स्पेसिफिकेशन्स

POCO M3 में 6.53 इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बनी हुई है। पोको एम3 की यह डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। POCO M3 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया था जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इस फोन में क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है।

पोको एम3 में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर है, जिसमें से एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर है। इसे भी पढ़ें: iPhone 11 जैसे डिजाईन पर लॉन्च होगा Xiaomi Mi 11 Lite, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

POCO M3 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।

कीमत

POCO M2 के अपग्रेडेड के रूप में POCO M3 को पिछले साल वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। ग्लोबली Poco M3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 149 डॉलर (लगभग 11,500 रुपए ) और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपए) है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी फोन 11,000 रुपए के अंदर ही पेश किया जाएगा।