
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को आज कंपनी ने ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस की लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया था, जहां पोको एम4 प्रो 5जी को पेश किया गया। कंपनी ने इस हैंडसेट को कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस फोन का प्रमुख कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, यह डुअल स्पीकर और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 90 हर्ट्ज डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। पोको एम4 प्रो 5जी के फीचर्स को देखकर कहा जा सकता है कि यह Redmi Note 11 5G का रीब्रैंडेड वर्जन है, जो कि आधिकारिक रूप से अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो चुका है। आइए आगे आपको पोको के इस नए 5जी फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Poco M4 Pro 5G का डिजाइन
अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो कंपनी ने हैंडसेट को होल-पंच के साथ पेश किया है। फोन के फ्रंट पर बीचों-बीच एक पंच-होल है। वहीं, फ्रंट पर राइट और लेफ्ट साइड न के बराबर बेजल हैं। हालांकि, बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। वहीं, रियर लुक की बात करें तो डिवाइस डुअल रियर कैमरा एआई लेंस के साथ है। वहीं, कैमरा मॉड्यूल के बराबर में पोको की ब्रांडिंग दी गई है।
Poco M4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Poco M4 Pro 5G को 6.6 इंच की डिस्प्ले के साथ के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। पोको एम4 प्रो 5जी स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ उतारा है। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर बना हुआ है, जो कि 8 कोर वाला चिपसेट है जिसमें Arm Cortex–A76 और Arm Cortex–A55 CPU कोर दिए हैं, इसकी मैक्सिमम स्पीड 2.4GHz है।
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही रेडमी के लेटेस्ट फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 119 डीग्री का वाइड एंगल कैमरा है। वहीं, 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
Poco M4 Pro 5G का प्राइस
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR 229 (करीब 19,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 6GB+128GB वेरिएंट को EUR 249 (करीब 21,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।























