POCO M8s 5G NBTC पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/poco-m8-5g-price.jpg

POCO ने भारत इस साल जनवरी में POCO M8 लॉन्च किया था। वहीं, अब ब्रांड अपनी M-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही POCO M8s 5G को लॉन्च कर सकती है, जिसे हाल ही में थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन के नाम और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

NBTC लिस्टिंग के अनुसार POCO M8s 5G का मॉडल नंबर 26067PC09G है। हालांकि इस सर्टिफिकेशन में फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसका नाम कंफर्म हो गया है। आमतौर पर इस तरह की लिस्टिंग के बाद डिवाइस के लॉन्च में ज्यादा समय नहीं लगता है। जिससे माना जा रहा है कि POCO M8s जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है।

फिलहाल POCO M8s के फीचर्स को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके नाम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह POCO M8 का थोड़ा अफोर्डेबल या अलग वैरियंट हो सकता है। कंपनी पहले भी M-सीरीज में अलग-अलग वेरिएंट्स जैसे POCO M7 और M7 Plus लॉन्च कर चुकी है, इसलिए M8s की पोजिशनिंग को लेकर अभी जानकारी साफ नहीं है।

यदि मौजूदा POCO M8 की बात करें तो इसमें 6.77-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में POCO M8 में 5,520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2 के साथ आता है। कंपनी इसमें 4+6 साल तक का सॉफ्टवेयर सपोर्ट देती है, जो इस सेगमेंट में बड़ी खासियत है।

POCO M8 अपनी स्लिम डिजाइन और स्मूद डिस्प्ले के लिए जाना जाता है, लेकिन कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के मामले में थोड़ा कम लग सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि POCO M8s इसी अनुभव को और बेहतर या ज्यादा किफायती कीमत में प्रदान कर सकता है। आने वाले दिनों में इसके फीचर्स और कीमत से जुड़े और भी डिटेल्स सामने आ सकती हैं। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।