Poco M8 5G की पहली सेल शुरू, 15,999 रुपये में मिलेगा फोन, जानें फीचर्स

Join Us icon

Poco ने 8 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 5G लॉन्च किया था। जिसकी सेल आज से शुरू हो गई है। यदि आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं इसमें दमदार फीचर्स तो हैं ही साथ ही यह आज के दिन आपको सस्ते में ऑफर्स के साथ मिल जाएगा। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और फुल स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

लॉन्च ऑफर के तहत Poco ने पहले 12 घंटों के लिए स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस का ऐलान किया है। जिसमें फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। यह ऑफर आज यानी 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान 6GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये, 8GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट 18,999 रुपये में मिलेगा। इसमें ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी शामिल है। आप इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे।

poco-m8-5g-first-sale-india-price-features

ऑफर्स से अलग Poco M8 5G की भारत में कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 21,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Carbon Black, Glacial Blue और Frost Silver कलर ऑप्शंस उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco M8 5G में 6.77-इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसके साथ Wet Touch 2.0 फीचर भी दिया गया है, जिससे गीली उंगलियों से भी फोन को आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Poco M8 5G स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर रन करता है। POCO ने 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है। यही नहीं आने वाले समय में HyperOS 3.0 अपडेट भी दिया जाएगा।

कैमरा सेक्शन में Poco M8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.1 और USB Type-C पोर्ट है। फोन को IP65 और IP66 रेटिंग्स मिली हुई है। इसकी मजबूती के लिए SGS MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा है। अंत में डिवाइस के वजन की बात करें तो यह करीब 178 ग्राम का है और इसकी मोटाई 7.35mm रखी गई है।

Poco M8 5G उन ग्राहकों के लिए बढ़िया हो सकता है जो 20 हजार रुपये से कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्मूथ परफॉरमेंस चाह रहे हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला iQOO Z9 5G, Moto G85 और Redmi Note 14 जैसे स्मार्टफोंस हो सकता है।

यदि आप भी पोको ब्रांड के फोंस लेने की इच्छा रखते हैं और बजट 20 हजार के अंदर है तो Poco M8 5G को चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


POCO M8 Price
Rs. 17,499
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here