POCO X4 GT की मीडियाटेक Dimensity 8100 और 67W फास्ट चार्ज के साथ होगी एंट्री, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक

Upcoming POCO X4 GT स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Join Us icon

POCO X4 GT स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। पोको का यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस की लिस्टिंग में मॉडल नंबर 22041216G के साथ स्पॉट किया गया है। POCO के अपकमिंग स्मार्टफोन पोको एक्स4 जीटी के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन का ट्वीक वर्जन होगा। रेडमी का यह फोन 24 मई को लॉन्च होना है। POCO X4 GT स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर अटकलें है कि यह फोन अगले महीने तक ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। पोको के अपकमिंग फोन को लेकर काफी जानकारी अब तक सामने आ चुकी है।

POCO X4 GT जल्द होगा लॉन्च

IMEI के डेटाबेस पर पोको का अपकमिंग Poco X4 GT स्मार्टफोन स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22041216G के साथ स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग सबसे पहले Xiaomiui ने शेयर की है। खबरों की माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ POCO X4 GT+ स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च कर सकती है।

POCO X4 GT प्रोडक्शन हुआ शुरू


टिपस्टर मुकुल शर्मा का कहना है कि POCO X4 GT स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। पोको के इस फोन का प्रोडक्शन यूरेशियन और एशियन देशों के लिए हो रहा है। इससे पता चलता है कि पोको का यह फोन जल्द ही यूरोप और एशिया में लॉन्च किया जा सकता है।

POCO X4 GT स्पेसिफिफिकेशन्स

टिपस्टर योगेश बरार ने POCO X4 GT स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स (रूमर) शेयर किए हैं। योगेश बरार के मुताबिक पोको के अपकमिंग फोन में 6.6-इंच का LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48-का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

POCO X4 GT स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 6 GB / 8 GB की रैम और 128 GB / 256 GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। पोको का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

POCO X4 GT स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। पोको का यह फोन X-एक्सिस लीनियर मोटर, NFC, और JBL ऑडियो (डुअल स्टीरियो स्पीकर) के साथ पेश किया जाएगा। पोको के इस फोन में साइड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here