
भारत में मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन्स सेगमेंट मार्केट में अपने कई शानदार फोन से कब्ज़ा करने वाली POCO जल्द ही एक नया फोन POCO X3 Pro लॉन्च करने वाली है। अब तक इस अपकमिंग फोन को US Federal Communications Commission (FCC), EEC, IMDA और TUV जैसे कई बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन साइट देखा जा चुका है। इन सर्टिफिकेशन साइट पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स की झलक भी देखने को मिली है। वहीं, अब POCO X3 Pro को BIS सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे साफ हो गया है कि फोन का इंडिया लॉन्च कुछ ही दूरी पर है।
Bureau of Indian Standards (भारतीय मानक ब्यूरो) पर पोको एक्स3 प्रो को मॉडल नबंर M2102J20SI के साथ स्पॉट किया गया है। BIS के अलावा, POCO X3 प्रो को मलेशिया में SIRIM (स्टैंडर्ड एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मलेशिया) सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। SIRIM सर्टिफिकेश पर भी डिवाइस को समान M2102J20SG मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले FCC सर्टिफिकेशन पर POCO X3 प्रो को मॉडल नंबर को M2102J20SG के रूप में देखा गया था जो इस ओर इशारा करता है कि फोन दो अलग-अलग वेरिएंट में आ सकता है। इसे भी पढ़ें: Poco M3 या Realme 7i: जानें, बजट कैटेगरी की जंग में किसका सिक्का चलेगा
स्पेसिफिकेशन्स
पिछले हफ्ते XDADevelopers द्वारा सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में क्वालकॉम SM8150 (स्नैपड्रैगन 855) SoC हो सकता है। वहीं, डिवाइस 48-मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की भी जानकारी सामने आई थी।
हालांकि, अभी इस आगामी स्मार्टफोन के अन्य स्पेक्स जैसे डिस्प्ले साइज़, बैटरी क्षमता और फ्रंट कैमरा डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। इसके अतिरिक्त, यह भी ज्ञात नहीं है, जैसे कि जब POCO X3 प्रो आधिकारिक होगा क्योंकि POCO ने इस आगामी डिवाइस के किसी भी लॉन्च समय सीमा का उल्लेख नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाया 108MP कैमरे वाला सबसे पावरफुल 5G फोन Mi 11, क्या Samsung की होगी छुट्टी?
POCO X3
आपको याद दिला दें कि पिछले साल POCO ने भारत में सितंबर में POCO X3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का फुल HD + IPS LCD डिसप्ले दिया गया था, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz था। वहीं, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई थी।
इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए 64MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस f / 2.2 अपर्चर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई थी।


















