8000mAh से भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है POCO X8 Pro! अगले महीने हो सकता है इंडिया में पेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/POCO-X7-Pro-1.jpg

पोको का नाम उन मोबाइल ब्रांड्स में शामिल है जो मिडरेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करती है। ‘एक्स सीरीज’ के जरिये यह 30 हजार रुपये तक के बजट में बड़ी बैटरी, बड़ी रैम, बड़ी स्क्रीन और पावरफुल प्रोसेसर दे देती है। अब कंपनी नई ‘एक्स8 सीरीज’ की तैयारी कर रही है। इसी सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन POCO X8 Pro इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हो गया है जो दर्शाता है कि यह मोबाइल अब बेहद जल्द भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

पोको एक्स8 प्रो को 2511FPC34I मॉडल नंबर के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) पर सर्टिफाइड हुआ है। यहां मोबाइल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, BIS लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि बेहद जल्द POCO X8 Pro इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जनवरी 2026 में नया पोको फोन भारतीय बाजार में उतार सकती है।

अगर फोन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार पोको एक्स8 प्रो MediaTek Dimensity 8500 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल चिपसेट अभी तक ऑफिशियली लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे जनवरी 2026 में अनाउंस कर दिया जाएगा। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना सीपीयू होगा जिसमें 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड मिल सकती है।

POCO X8 Pro इंडिया में लॉन्च होने वाला ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। लीक्स की मानें तो इसमें 8,000mAh से बड़ी बैटरी दी जाएगी। अलग-अलग देशों में पोको एक्स8 प्रो को डिफरेंट बैटरी के साथ लाया जा सकता है। हालांकि भारतीय बाजार में बड़ी बैटरी ही मिलेगी। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

POCO X7 Pro

लीक्स की मानें तो यह पोको 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO X8 Pro 5G फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को मैटल फ्रेम पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फ्लैट स्क्रीन बताई गई है जो ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। इस स्मार्टफोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और ​अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिल सकती है। लीक्स की मानें तो यह वॉटरप्रूफ फोन होगा जो IP69 पर लॉन्च किया जाएगा।

POCO X7 Pro

गौरतलब है कि POCO X7 Pro को इंडिया में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसके 12GB RAM वेरिएंट का रेट 29,999 रुपये था। पोको एक्स8 प्रो भी इसी प्राइस रेंज में लाया जाएगा। इस अपकमिंग पोको स्मार्टफोन की कीमत 30 हजार से ऊपर भी जा सकती है। बहरहाल POCO X8 Pro इं​डिया लॉन्च की स्थिति और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।