Railway Confirm Ticket कैसे चेक करें (2023), जानें सभी आसान तरीके

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/How-to-Book-Confirm-Train-Ticket.jpg

रेलवे की यात्रा को देश में सबसे सस्ता और आरामदायक माना जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग रेल से सफर करना पसंद करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी भी होगी कि भारत में हर रोज लगभग 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रेल से सफर करते हैं। हालांकि ट्रेन में सफर करना अच्छा तो लगता है, लेकिन यहां टिकट के लिए अक्सर मारा मारी रहती है और अक्सर टिकट वेटिंग में मिलती है। ऐसे में सफर से पहले आप यह जानना चाहते हैं कि आपका वेटिंग का Ticket Confirmation हुआ या नहीं। ऐसे में आगे हमने रेलवे कंफर्म टिकट चेक (railway confirm ticket check) करने का आसान तरीका बताया है। जहां आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से इसे पता कर सकते हैं।

PNR से कैसे चेक करें कंफर्म ट्रेन टिकट

PNR का मतलब है Passenger Name Record, यानी यात्री के नाम का रिकॉर्ड। यह 10 डिजीट नंबर होता है, जो टिकट बुक करने वाले हर व्यक्ति को दिया जाता है। इसी पीएनआर के जरिए कोई भी यात्री पता कर सकता है कि उसकी ट्रेन टिकट कंफर्म हो गई है या फिर अभी वेटिंग में चल रही है। पीएनआर नंबर के जरिए ट्रेन रिजर्वेशन की स्थिति जांच करने के कई तरीके हैं, जिनके बारे में आप आगे पढ़ेंगे। भारतीय रेल (Indian Railways) पोर्टल के जरिए पीएनआर को चेक किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन कॉल या SMS के जरिए भी पीएनआर स्थिति जांच की जा सकती है।

irctc की वेबसाइट पर कैसे चेक करें कंफर्म ट्रेन टिकट ?

IRCTC Rail Connect ऐप पर कैसे चेक करें कंफर्म ट्रेन टिकट ?

Call के जरिए कैसे चेक करें कंफर्म ट्रेन टिकट?

भारतीय रेल द्वारा सुविधा दी गई है कि कोई भी यात्री फोन कॉल करके भी अपनी टिकट कंफर्मेशन की स्थिति जान सकता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 139 उपलब्ध है। इस नंबर पर फोन मिलाना होगा और आईवीआर द्वारा बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

SMS के जरिए कैसे चेक करें कंफर्म ट्रेन टिकट ?

फोन कॉल की ही तरह इंडियन रेलवे द्वारा एसएमएस के जरिए पीएनआर स्थिति चेक करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए चार नंबर दिए गए हैं, जो 5888, 139, 5676747 और 57886 है। इनमें से किसी भी एक नंबर पर “PNR (पीएनआर नंबर)” लिखकर भेजना है। सुविधा के लिए बता देें इस मैसेज में ‘PNR’, फिर एक स्पेस और फिर अपना पीएनआर नंबर लिखना है।

इंडियन रेलवे की वेबसाइट से कैसे चेक करें कंफर्म टिकट

ऊपर दिए गए सभी तरीकों से आसान है रेलवे की वेबसाइट से टिकट कंफर्मेशन को चेक करना। इसके लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा।

इंडियन रेलवे के कुछ रोचक फैक्ट्स

आपको बता दूं कि इंडियन रेलवे विश्व की प्रमुख रेल सर्विस में से एक मानी जाती है। भारत में रेलवे ट्रैक की लंबाई लगभग 1,15,000 किलोमीटर की है, जबकि इस पर 12,617 से ज्यादा ट्रेने दौड़ती हैं। इतना ही नहीं रेलवे द्वारा रोजाना लगभग 2 करोड़ 30 लाख यात्रियों को अपने गन्तव्य तक पहुंचाया जाता है जहां यह 7,421 स्टेशनों को कनेक्ट करती है।

नोट: यहां हमने भारत सरकार तथा इंडियन रेलवे द्वारा जारी की गई ऑफिशियल सेवाओं का ही जिक्र किया है। इनके अलावा कई अन्य ट्रेवल वेबसाइट्स तथा पोर्टल भी अपने प्लेटफॉर्म पर कंफर्म ट्रेन टिकट का स्टेटस जानने की सुविधा दे रहे हैं। railyatri, checkpnrstatusirctc, trainspnrstatus, confirmtkt और MakeMyTrip जैसी वेबसाइट्स इनमें शामिल है।

सवाल-जवाब (FAQs)

मैं अपने ट्रेन टिकट रिजर्वेशन की पीएनआर स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?

आप आईआरसीटीसी के माध्यम से अपने ट्रेन टिकट रिजर्वेशन की पीएनआर स्टेटस की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट> ट्रेन> पीएनआर इक्वायरी> पीएनआर नंबर दर्ज करके कर सकते हैं। वैसे, ट्रेन टिकट की स्थिति को चेक करने के लिए आईआरसीटीसी मोबाइल ऐप, इंडियन रेलवे की वेबसाइट, थर्ड पार्टी वेबसाइट, ऐप्स आदि की मदद ले सकते हैं। आप एसएमएस भेजकर भी पीएनआर स्थिति की जांच कर सकते हैं, इसके लिए 139 पर एसएमएस (फॉर्मेट : PNR <10 अंकों का पीएनआर नंबर >) या अपने फोन से 139 पर डायल कर सकते हैं।

प्रति ट्रेन टिकट पर यात्रियों की अधिकतम संख्या कितनी है?

सामान्य कोटा टिकट पर अधिकतम 6 यात्रियों और तत्काल कोटा टिकट पर अधिकतम 4 यात्रियों को अनुमति है।

क्या मैं अपना रेल टिकट किसी दोस्त को ट्रांसफर कर सकता हूं?

नहीं, भारतीय रेलवे आपको अपना ट्रेन टिकट केवल परिवार के किसी सदस्य को ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, आप आईआरसीटीसी के माध्यम से अपना ई-टिकट ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं कर सकते। परिवार के किसी सदस्य को टिकट ट्रांसफर करने के लिए, आपको ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 24 घंटे पहले रेलवे आरक्षण काउंटर पर जाना होगा। आपको अपनी इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची (ERS) का प्रिंटआउट और जिसे ट्रांसफर कर रहे हैं, उस व्यक्ति का वैध आईडी प्रमाण भी रखना होगा।

चार्ट तैयार होने के बाद मैं अपना ट्रेन टिकट कैसे रद्द कर सकता हूं?

चाहे आपके पास काउंटर टिकट हो या ई-टिकट, इसे चार्ट तैयार होने के बाद केवल टिकट जमा रसीद उर्फ ​​टीडीआर दाखिल करके रद्द किया जा सकता है। कंफर्म टिकट के लिए ट्रेन की निर्धारित यात्रा शुरू होने से कम से कम 4 घंटे पहले टीडीआर दाखिल करना होगा। आरएसी/वेटिंग टिकट के लिए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 30 मिनट पहले टीडीआर दाखिल करना होगा।

क्या तत्काल टिकट पर कोई छूट मिलती है?

नहीं, न तो तत्काल और न ही प्रीमियम तत्काल वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत सहित किसी भी प्रकार की यात्रा रियायत की अनुमति देता है।

क्या मैं सभी यात्रा श्रेणियों के लिए तत्काल टिकट बुक कर सकता हूं?

आप प्रथम श्रेणी एसी (1 एसी) को छोड़कर सभी एसी और गैर-एसी आरक्षित यात्रा श्रेणियों के लिए तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।