20 हजार से कम का 5G फोन ला रही ये कंपनी, नवंबर में होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

पिछले साल नवंबर 2025 में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में नए ब्रांड Wobble ने एंट्री ली थी। इस कंपनी ने Wobble One 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा था जो 22,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। अब कंपनी इस साल अपना दूसरा स्मार्टफोन लेकर रही है जो इंडिया में Wobble Speed 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। यह 20000 से कम का 5जी फोन बनकर आ रहा है जिसकी ऑफिशियल घोषणा ब्रांड द्वारा कर दी गई है।

Wobble Speed 5G

कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर बता दिया गया है कि वह भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन वोबल स्पीड लेकर आ रही है। फिलहाल ब्रांड की ओर से कोई तय लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन यह जरूर कहा गया है कि Wobble Speed 5G नवंबर में इंडियन मार्केट में कदम रखेगा। वहीं फोन प्राइस रेंज की जानकारी देते हुए यह खुलासा भी कर दिया गया है कि वोबल स्पीड भारतीय बाजार में 20 हजार से कम का 5जी फोन बनकर बिकेगा।

ब्रांड द्वारा शेयर की गई फोटो से साफ हो गया है कि Wobble Speed 5G को सर्किल शेप वाले रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

Wobble Speed 5G फोन को 6.7 इंच तक की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग सस्ते 5जी फोन में 6300एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह 20 हजार से कम का 5जी फोन IP67 रेटिंग के साथ आएगा।

Wobble One 5G

वोबल वन पर नजर डालें तो यह 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जिसमें Epic HyperEngine Gaming टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई थी। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई थी जो AMOLED पैनल पर बनी थी और Dolby Vision सपोर्ट करती थी।

Wobble-first-smartphone-features-design-Amazon-listing
Wobble One

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया था जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड + Bokeh कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस लगा था। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here