6,000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आया Realme 14 5G, जानें ग्लोबल प्राइस

Realme 14 5G ने थाईलैंड में अपना ग्लोबल डेब्यू किया है। यह वैनिला मॉडल ब्रांड द्वारा हाल ही में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए गए Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G के बाद आया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 SoC, 6,000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा जैसी कई खूबियां हैं। आइए, आगे मोबाइल की फुल डिटेल्स जानते हैं।
Realme 14 5G कीमत, उपलब्धता
- Realme 14 5G के बेस वैरियंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत TBH 13,900 (लगभग ₹35,250) रखी गई है।
- अन्य मॉडल 12GB + 512GB की कीमत TBH 15,999 (लगभग ₹40,600) है।
- यह स्मार्टफोन Mecha Silver, Storm Titanium और Warrior Pink रंगों में उपलब्ध है।
- थाईलैंड में इसे Shopee, Lazada और TikTok Shop ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Realme 14 5G स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
- डिस्प्ले: Realme 14 5G में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह Pro-XDR डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और AI Eye Protection को सपोर्ट करता है।
- प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट से लैस है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और Adreno 810 GPU को इंटीग्रेट करता है। डिवाइस में LPDDR4X RAM, UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज और 6050mm² वेपर चेंबर के साथ एयरोस्पेस कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
- सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित realme UI 6 पर चलता है। इसे 2 OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे।
- कैमरा: Realme 14 5G में 50MP Sony का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसमें एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है। AI फीचर्स में AI Eraser, AI Clear Face, AI Snap Mode और अन्य विकल्प शामिल हैं।
- बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह Bypass चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
- अन्य फीचर्स: Realme 14 5G में IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है। इसके कैमरा मॉड्यूल में एक Halo Light भी मौजूद है। साथ ही, डिवाइस में डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है।
Realme 14 5G के भारत लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि Realme 14 Pro+ और Realme 14 Pro पहले से ही भारत में उपलब्ध हैं, इसलिए उम्मीद है कि वैनिला मॉडल भी जल्द ही इस लाइनअप में शामिल होगा।