स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Realme 14 5G, TDRA सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट

Realme 14 सीरीज में फिलहाल Realme 14x, Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ शामिल हैं। ये फोन भारत में उपलब्ध हैं और Pro सीरीज मार्च में MWC 2025 में ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि ब्रांड जल्द ही इस लाइनअप में एक नया मेंबर Realme 14 5G जोड़ने वाला है। यह फोन अब TDRA सर्टिफिकेशन हासिल कर चुका है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme 14 5G TDRA लिस्टिंग
- मॉडल नंबर RMX5070 वाला एक नया Realme फोन टीडीआरए प्लेटफार्म पर दिखाई दिया है।
- इस लिस्टिंग से फोन के मार्केटिंग नेम Realme 14 5G की पुष्टि होती है।
- दिलचस्प बात यह है कि यही मॉडल नंबर Realme P3 5G से भी जुड़ा है, जिसकी हमने मेमोरी और रंग विकल्पों की विशेष रूप से जानकारी दी है।
- फोन (RMX5070) कथित तौर पर यूरोफिन्स सर्टिफिकेशन, गीकबेंच और TKDN प्लेटफार्म पर दिखाई दिया है।
- यह संभव है कि Realme 14 5G कुछ रीजन के लिए Realme P3 का रीब्रांड हो सकता है। सीरीज के अन्य मॉडल, Realme P3x और Realme P3 Pro 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगे।
मॉडल नंबर और मार्केटिंग नेम के अलावा फिलहाल TDRA के जरिए Realme 14 5G के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
Realme 14 5G: के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
Realme RMX5070 (Realme 14 5G/P3) इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच पर दिखाई दिया था और सिंगल-कोर राउंड में 1,110 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 3,116 स्कोर करने में सफल रहा था।
- गीकबेंच लिस्टिंग ने Android 15 OS और 12GB RAM की पुष्टि की है।
- प्रोसेसर: चिपसेट में 1.80GHz पर चार कोर, 2.21GHz पर तीन कोर और 2.30GHz पर एक सिंगल कोर है। प्रोसेसर को हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 मोबाइल प्लेटफार्म होने का संकेत दिया गया है।
- बैटरी: यूरोफिन्स सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Realme RMX5070 में 5,860mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
- मेमोरी: हमने विशेष रूप से बताया कि Realme P3 (Realme 14 5G) तीन
कॉन्फिग्रेशन 6GB/128GB, 8GB/128GB और 8GB/256GB में उपलब्ध हो सकता है। - रंग: फोन नेबुला पिंक, कॉमेट ग्रे और स्पेस सिल्वर रंगों में आ सकता है।
- कैमरे: कथित कैमरा-FV5 लिस्टिंग से 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
लॉन्च होने पर Realme 14 5G मोबाइल Realme 13 5G सक्सेसर बनेगा। जिसे पिछले साल अगस्त में भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि Realme P1 की बात करें तो इसे 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।