Realme 14 5G की ग्लोबल लॉन्च डेट से उठा पार्दा, इस दिन आएगा 6,000mAh battery वाला ये फोन

Realme ने हाल ही में Realme 14 5G की प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का खुलासा किया था और अब ब्रांड ने घोषणा की है कि इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट बता दी है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह 5G फोन 27 मार्च 3 बजे (थाईलैंड समय) शुरू होगा और इसे Realme Thailand के YouTube चैनल, Facebook और TikTok अकाउंट्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Realme 14 5G कलर ऑप्शन
Discover smartphones that push the boundaries of performance! 💯⚡️ The realme 14 Series 5G is set to launch, delivering an exceptional gaming experience. Get ready to BOOYAH with everyone like a true champion!
📅 Launching on March 27, 2025, from 3:00 p.m. to 5:00 p.m. (UTC+7)… pic.twitter.com/eCZtIosaNM
— realme Global (@realmeglobal) March 17, 2025
हालांकि, Realme के X पोस्ट में यह लिखा गया है कि “Realme 14 सीरीज 5G लॉन्च होने जा रही है,” तो ऐसा लगता है कि ब्रांड 27 मार्च को एक से अधिक फोन को पेश किया जा सकता है। वहीं, X पर साझा की गई तस्वीर में Realme 14 5G के Mecha Design मॉडल को दो अन्य कलर ऑप्शन में आएगा। यह स्मार्टफोन ग्रे, पिंक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा। फिलहाल, इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, यह Realme P3 के समान प्राइस सेगमेंट में आ सकता है, जिसकी भारत में कीमत लगभग $200 (करीब ₹16,500) हो सकती है।
Realme 14 5G के स्पेसिफिकेशंस (ऑफिशियल)
- Realme 14 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 SoC प्रोसेसर मिलेगा। अगर इसके पुराने मॉडल की बात करें, तो भारत में लॉन्च हुआ Realme 13 5G MediaTek Dimensity 6300 SoC से लैस था।
- Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट वही है जो चीन में Realme Neo 7x और भारत में जल्द आने वाले Realme P3 में भी इस्तेमाल किया गया है।
- Realme 14 5G ने AnTuTu बेंचमार्क में 8,10,000 से अधिक स्कोर हासिल करने का दावा किया है। तुलना करें तो, Realme 13 5G का स्कोर 4,52,218 था, जिससे साफ होता है कि नए मॉडल में बेहतर परफॉर्मेंस अपग्रेड मिलेगा।
- हालांकि, यह स्कोर कंपनी द्वारा जारी किया गया है और वास्तविक उपयोग में प्रदर्शन अलग भी हो सकता है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन न तो लैग करता है और न ही हीट होता है। इसके अलावा, बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम ‘Free Fire’ के साथ साझेदारी की गई है। - इस हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होगी जो 10.5 घंटे तक बिना रुके गेमिंग का अनुभव देने का दावा करती है। तुलना करें तो, Realme 13 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई थी।
Realme 14 5G के बारे में अब तक हम जो जानते हैं
Realme 14 5G को पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Realme Neo 7x के समान बताया जा रहा है। ब्रांड द्वारा शेयर की गई टीजर इमेज में इसका डिजाइन स्पेसशिप-इंस्पायर्ड नजर आ रहा है। इसमें डुअल-कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस शामिल है। फोन के दाईं ओर स्थित पावर बटन में ऑरेंज-कलर एक्सेंट देखने को मिलता है।
इस हैंडसेट को हाल ही में TDRA सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे इसका मार्केटिंग नेम कंफर्म हो गया है। फोन के RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स भी लीक हो गए हैं। यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Titanium, Silver और Pink कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है।
गौरतलब है कि Realme Neo 7x को चीन में CNY 1,299 (लगभग ₹15,604) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि Realme 14 5G का ग्लोबल मॉडल भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। Realme 14 5G के भारत में लॉन्च होने की संभावना है, क्योंकि कंपनी अपनी नंबर सीरीज के स्मार्टफोंस को भारतीय बाजार में पेश करती रही है। इससे पहले Realme 13 5G को भारत में अगस्त 2024 में ₹17,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस बीच, Realme P3 भारत में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।