पानी में रंग बदलने वाला फोन Realme 14 Pro Plus हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 12GB रैम से है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Realme-14-Pro-Plus.jpg

Highlights
  • Realme 14 Pro सीरीज में कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी है।
  • Realme 14 Pro सीरीज की सेल Flipkart और Realme website पर होगी।
  • Realme 14 Pro सीरीज में 6000mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है।

Realme 14 Pro series को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ को उतारा है। कंपनी का कहना है कि ये दुनिया के पहले ऐसे फोन हैं, जो कोल्ड-सेंसिटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। ये फोन ठंडे तापमान (16 डिग्री से कम) में अपना कलर बदलते हैं।इसके अलावा कंपनी ने इस सीरीज में कई नए व शानदार अपग्रेड्स दिए हैं। आइए आगे आपको इस सीरीज के बड़े वेरिएंट यानी Realme 14 Pro Plus 5G फोन की डिटेल में जानकारी देते हैं।

Realme 14 Pro Plus की कीमत, कलर और सेल डिटेल

मॉडल वेरिएंट लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
Realme 14 Pro+ 8GB + 128GB 29,999 27,999
8GB + 256GB 31,999 29,999
12GB + 256GB 34,999 30,999

Realme 14 Pro Plus की फोटो गैलेरी

Realme 14 Pro Plus की स्पेसिफिकेशन्स

देखें कैसे पानी में रंग बदलता है Realme 14 Pro Plus 5G फोन

Realme 14 Pro Plus में क्या है नया?

Realme 14 Pro सीरीज पिछले साल की Realme 13 Pro लाइनअप का अपग्रेडेड वर्जन है। इस साल का सबसे बड़ा अपग्रेड उसका नया कलर-चेंजिंग डिजाइन है। हालांकि यह हार्डवेयर/परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव नहीं लाता, लेकिन जो एस्थेटिक अपील यह इस सेगमेंट में लाता है वह काफी यूनिक है।

इसके अलावा इस बार Realme 14 Pro+ में भी अपग्रेड है। इस बार कंपनी ने प्लस मॉडल में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है। बैटरी की क्षमता को भी 5200mAh से बढ़ाकर 6000mAh कर दिया गया है। IP रेटिंग को भी IP65 से IP66/IP68/IP69 में अपग्रेड किया गया है। Realme 14 Pro+ में 13 Pro+ के 6.7-इंच स्क्रीन की तुलना में अब 6.83-इंच स्क्रीन दी गई है।

वहीं, Realme 14 Pro+ में 50MP Sony LYT701 को 50MP Sony IMX896 सेंसर से बदल दिया गया है। अब हमें 50MP IMX882 पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है, जो पहले 50MP LYT600 था।

Realme 14 Pro Plus को इन फोन से मिलेगी चुनौती

मॉडल ऑल्ट्रनेटिव करंट प्राइस
Realme 14 Pro+ Vivo T3 Ultra Rs 29,999
Realme GT 6 Rs 34,999
Redmi Note 14 Pro+ Rs 30,999