Realme 15 Lite के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस आए सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/realme-15-lite-ram-storage-colour-options-leaked.jpg
Highlights

Realme अपनी नई Realme 15 सीरीज पर काम कर रहा है, जो कि कंपनी की नंबर सीरीज का अगला बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। इस श्रृंखला में आने वाले एक मॉडल Realme 15 Pro को लेकर हमने पहले ही अहम जानकारियां शेयर की थी। जिसमें इसका मॉडल नंबर RMX5101 सामने आया था। वहीं, अब XpertPick को ऑफलाइन रिटेल सोर्सेज के हवाले से Realme 15 Lite से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। आइए, आगे लीक को विस्तार से जानते हैं।

Realme 15 Lite वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस (संभावित)

Realme 15 Series डिटेल्स (संभावित)

पूर्व की Realme 14 सीरीज में Realme 14x 5G, Realme 14 5G, Realme 14 T 5G, Realme 14 Pro Lite, Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G जैसे कई मॉडल्स शामिल थे, उसी तरह Realme 15 सीरीज में भी कई वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Realme 14 सीरीज में ‘Pro Lite’ वर्जन तो शामिल था, लेकिन ‘Lite’ मॉडल लॉन्च नहीं हुआ था। ऐसे में Realme 15 Lite की मौजूदगी खास मानी जा रही है।

Realme 15 Pro डिटेल्स (संभावित)

91mobiles की पूर्व रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग Realme 15 Pro भारत में चार वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज आ सकते हैं। यह Velvet Green, Silk Purple और Flowing Silver जैसे कलर ऑप्शंस में आने की संभावना है। बताया गया था कि फोन जुलाई के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।